CEO राकेश सिंह के नेतृत्व मै ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत यमुना प्राधिकरण ने चलाया व्यापक वृक्षारोपण अभियान

जेवर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को जेवर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

Jun 5, 2026 - 23:58
 0  3
CEO राकेश सिंह के नेतृत्व मै ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत यमुना प्राधिकरण ने चलाया व्यापक वृक्षारोपण अभियान

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 

जेवर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को जेवर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के संकल्प एवं मुख्यमंत्री के हरित उत्तर प्रदेश अभियान के तहत यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के उद्यान विभाग ने "एक पेड़ माँ के नाम" थीम पर लगभग 25 हजार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

अभियान का शुभारंभ जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने शांति देवी महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम में यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी नंद किशोर, महाप्रबंधक परियोजना राजेन्द्र सिंह भाटी सहित प्राधिकरण के अनेक अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्राधिकरण क्षेत्र में वनाच्छादित भूमि का प्रतिशत लगभग 6 प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में भी हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं संचालित की जाएंगी।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जेवर और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नीम, पीपल, बरगद, अर्जुन तथा अन्य देशी प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पौधारोपण के साथ-साथ इन पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल की भी समुचित व्यवस्था की गई है ताकि भविष्य में यह क्षेत्र एक विकसित और हरित पर्यावरणीय मॉडल के रूप में स्थापित हो सके।

इस अभियान के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला, बल्कि आमजन में वृक्षारोपण और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। स्थानीय लोगों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow