गौतम बुद्ध नगर :ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण आइसक्रीम एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।

May 27, 2026 - 23:44
 0  2
गौतम बुद्ध नगर :ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

 जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण आइसक्रीम एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।

इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए आम जनमानस को शुद्ध व गुणवत्ता युक्त आइसक्रीम एवं अन्य खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने हेतु संचालित विशेष अभियान के तहत आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार एवं  विजय बहादुर पटेल की टीम द्वारा डेरी फन ब्रांड के ग्रेटर नोएडा स्थित निर्माण इकाई से फ्रोज़न डेजर्ट का  01 नमूना तथा हाजीपुर सेक्टर-104 स्थित बी एस आर फूड एंड बेवरेज से ज्ञानी ब्रांड आइसक्रीम का 01 नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 02 नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री किए जाने की शिकायत पर गत दिनों विभाग द्वारा की गई कार्यवाही के क्रम में  जनपद के विभिन्न स्टोरों पर आज भी चेकिंग अभियान चलाया गया, यद्यपि उनमें से किसी पर हलाल प्रमाणनयुक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री होते नहीं पाई गई।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow