CM Yogi ने उद्योगों को दी नई सौगात, कई कंपनियों को आवंटन पत्र वितरित

यमुना सिटी । यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति का नया इंजन बनकर उभर रहा है।

May 22, 2026 - 23:46
May 22, 2026 - 23:47
 0  2
CM Yogi ने उद्योगों को दी नई सौगात, कई कंपनियों को आवंटन पत्र वितरित

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA)

यमुना सिटी । यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति का नया इंजन बनकर उभर रहा है। जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उससे जुड़े औद्योगिक विकास के चलते YEIDA में बड़े स्तर पर निवेश आकर्षित हो रहा है, जिससे रोजगार सृजन, लॉजिस्टिक्स लागत में कमी और औद्योगिक उत्पादकता में तेजी आने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार का मानना है कि ये निवेश उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश की अर्थव्यवस्था वर्तमान में लगभग 30.25 लाख करोड़ रुपये के जीएसडीपी और राष्ट्रीय जीडीपी में करीब 9.1 प्रतिशत योगदान के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रही है। इस विकास यात्रा में यीडा क्षेत्र को औद्योगिक निवेश और विनिर्माण का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है।शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपने हाथों से यीडा में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट जारी किए गए। इन आवंटनों के जरिए करीब 5,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश और 10 हजार से अधिक रोजगार सृजन की संभावनाएं जताई गई हैं। 

ये निवेश नवीकरणीय ऊर्जा, बैटरी निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी/आईटीईएस, डेटा प्रोसेसिंग, परिधान उद्योग, एमएसएमई विनिर्माण और उन्नत औद्योगिक अवयव जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे हैं।प्रमुख निवेशकों में शामिल सीईएससी ग्रीन पावर लिमिटेड यीडा में लगभग 3,805 करोड़ रुपये के निवेश से सोलर सेल और सोलर पावर प्लांट निर्माण इकाई स्थापित करेगी। इस परियोजना से करीब 5,000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।वहीं इंटेग्रटेड बैटरीज इंडिया प्रा. लिमिटेड करीब 1,146 करोड़ रुपये के निवेश से 4 गीगावाट क्षमता की एडवांस बैटरी सेल निर्माण इकाई स्थापित कर रही है, जिससे यीडा का ऊर्जा भंडारण और नवीकरणीय ऊर्जा इकोसिस्टम मजबूत होगा।इसके अलावा आईटी, आईटीईएस और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की कई अग्रणी कंपनियां भी यीडा में निवेश कर रही हैं, जिससे यह क्षेत्र तेजी से तकनीकी और औद्योगिक हब के रूप में विकसित हो रहा है।


पूर्व में भी YEIDA कई बड़े निवेश आकर्षित कर चुका है। साइल सोलर पी 6 प्रा.लिमिटेड लगभग 8,000 करोड़ रुपये के निवेश से सोलर विनिर्माण इकाई स्थापित कर रही है, जिससे करीब 5,000 रोजगार सृजित होंगे। वहीं एस्कॉर्ट्स कुबोता लिमिटेड करीब 4,500 करोड़ रुपये के निवेश से ट्रैक्टर और निर्माण उपकरण निर्माण संयंत्र स्थापित कर रही है, जिससे लगभग 4,000 रोजगार मिलने की संभावना है।जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भारत के सबसे बड़े हवाई अड्डों में विकसित किया जा रहा है। इसे क्षेत्रीय विकास का बड़ा केंद्र माना जा रहा है। एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं और इसी उद्देश्य से यीडा के मास्टर प्लान में बड़े पैमाने पर औद्योगिक सेक्टरों को शामिल किया गया है।

यमुना प्राधिकरण ने इन्वेस्ट यूपी की सिफारिश पर औद्योगिक नीति और एफडीआई एवं फॉर्च्यून 500 नीति के तहत विभिन्न कंपनियों को औद्योगिक भूखंड आवंटित किए हैं। इस वर्ष कुल 17 औद्योगिक इकाइयों को आवंटन पत्र दिए जा रहे हैं। वहीं जीबीसी 5.0 के तहत निर्धारित 30 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 136 औद्योगिक इकाइयों को भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं, जिनसे 30,885 करोड़ रुपये निवेश और 45,907 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।


यीडा क्षेत्र में करीब 25 हजार हेक्टेयर भूमि पर सुव्यवस्थित औद्योगिक और शहरी विकास किया जा रहा है। लगभग 2,750 एकड़ भूमि विभिन्न सेक्टर आधारित औद्योगिक परियोजनाओं के लिए आरक्षित की जा चुकी है। यहां अपैरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क, एमएसएमई पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क और डेटा सेंटर पार्क जैसे सेक्टर-विशिष्ट पार्क विकसित किए जा रहे हैं।
यीडा में उत्तर भारत की सबसे बड़ी एचसीएल फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर चिप निर्माण इकाई और बड़ा इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर भी विकसित हो रहा है, जिससे क्षेत्र की औद्योगिक क्षमता और मजबूत होगी।बेहतर कनेक्टिविटी भी यीडा की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तथा दिल्ली-एनसीआर से सीधी कनेक्टिविटी के चलते यह क्षेत्र तेजी से देश के प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित हो रहा है। 

इससे परिवहन लागत और समय दोनों में कमी आएगी, जिसका सीधा लाभ उद्योगों और निर्यात को मिलेगा।विशेषज्ञों का मानना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उससे जुड़ा औद्योगिक विकास आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

Read this

Noida ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या - https://aajkamudda.com/Noida-ताबड़तोड़-फायरिंग-कर-युवक-की-हत्या

Delhi-NCR में तीन दिवसीय परिवहन हड़ताल(Transport Strike )शुरू - https://aajkamudda.com/Delhi-NCR--में-तीन-दिवसीय-परिवहन-हड़तालTransport-Strike-शुरू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow