Delhi सरकार सख्त : बकरीद पर सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी पर पूरी तरह पाबंदी
Delhi सरकार ने बकरीद को लेकर सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं।दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर वीडियो जारी करइन निर्देशों की जानकारी दी
Delhi सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर वीडियो जारी करइन निर्देशों की जानकारी दी
Delhi सरकार ने बकरीद को लेकर सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं।Delhi सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर वीडियो जारी करइन निर्देशों की जानकारी दी और कहा कि किसी भी तरह के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मंत्री कपिल मिश्रा ने स्पष्ट किया कि बकरीद के अवसर पर गोवंश, गाय, बछड़े, ऊंट और अन्य
प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी देना पूरी तरह गैरकानूनी है। ऐसा करने वालों के खिलाफ आपराधिकमामले दर्ज किए जाएंगे।
Delhi सरकार के मुख्य दिशानिर्देशों के अनुसार, “बकरीद के दौरान सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गलियोंया पार्कों में किसी भी प्रकार की कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। कुर्बानी केवल निर्धारित और अधिकृतस्थानों पर ही दी जा सकेगी। कुर्बानी के बाद निकलने वाले कचरे, खून या अन्य अवशेषों को नालियों,सीवरों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर फेंकना सख्ती से प्रतिबंधित है। साथ ही, बाजारों में अवैध रूपसे मवेशियों की खरीद-बिक्री, सड़कों पर अस्थायी पशु बाजार लगाना और जानवरों की गैरकानूनी तस्करीपर भी पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।”कपिल मिश्रा ने कहा, “दिल्ली सरकार के विकास मंत्रालय ने बकरीद के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।गाय-बछड़ों और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी देना गैरकानूनी है। सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी पर पूरीतरह रोक है।
नालियों में खून या कचरा फेंकना भी मना है। कुर्बानी केवल तय जगहों पर ही होनीचाहिए।”उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति इन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए दिखेतो तुरंत दिल्ली पुलिस या Delhi सरकार के विकास मंत्रालय को सूचित करें। मंत्री ने कहा कि त्योहारशांतिपूर्ण और कानून के दायरे में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी को बकरीद की शुभकामनाएं भी दीं।दिल्ली पुलिस और विकास मंत्रालय इन दिशानिर्देशों को सख्ती से लागू करने के लिए तैयार है।
पिछलेवर्षों में भी Delhi में बकरीद के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी और सफाई संबंधी शिकायतें सामनेआई थीं, जिसके बाद सरकार ने इस बार पहले से ही सख्ती बरतने का फैसला किया है।
Read this
Noida ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या - https://aajkamudda.com/Noida-ताबड़तोड़-फायरिंग-कर-युवक-की-हत्या
Delhi-NCR में तीन दिवसीय परिवहन हड़ताल(Transport Strike )शुरू - https://aajkamudda.com/Delhi-NCR--में-तीन-दिवसीय-परिवहन-हड़तालTransport-Strike-शुरू
What's Your Reaction?