Delhi NCR की रफ्तार को नई उड़ान

Delhi NCR DND–Faridabad–Sohna Expressway और जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी से बदलती विकास की तस्वीरजब सड़कें केवल दूरी कम करने का माध्यम न रहकर विकास, व्यापार,निवेश और भविष्य की दिशा तयकरने लगें,तब वे किसी भी राष्ट्र की आर्थिक धमनियों का रूप ले लेती हैं।

May 20, 2026 - 13:46
May 20, 2026 - 14:12
 0  6
Delhi NCR की रफ्तार को नई उड़ान

Delhi NCR DND–Faridabad–Sohna Expressway और Jewar Airport Connectivity से बदलती विकास की तस्वीर

DND–Faridabad–Sohna Expressway औरJewar Airport Connectivity से बदलती विकास की तस्वीरजब सड़कें केवल दूरी कम करने का माध्यम न रहकर विकास, व्यापार,निवेश और भविष्य की दिशा तयकरने लगें,तब वे किसी भी राष्ट्र की आर्थिक धमनियों का रूप ले लेती हैं।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR में तेजी से विकसित हो रही DND–Faridabad–Sohna Expressway  कंट्रोल्ड हाईवेपरियोजना भीइसी बदलते भारत की एक बड़ी तस्वीर प्रस्तुत करती है।

यह केवल एक सड़क परियोजना नहीं,बल्किदिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच नई आर्थिक गति, आधुनिक कनेक्टिविटी और भविष्यकी शहरी संरचना का आधार बनने जा रही है।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गटकरीद्वारा इस परियोजना का निरीक्षण केवल औपचारिकता नहीं था, बल्कि यह इस बात का संकेत भी थाकि केंद्र सरकार एनसीआर की यातायात समस्याओं को दीर्घकालिक दृष्टि से हल करने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है।निरीक्षण के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित केंद्र और राज्यसरकारों के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति इस परियोजना के महत्व को और स्पष्ट करतीहै।लगभग 59 किलोमीटर लंबी और 4,463 करोड़ रुपये की लागत वाली यह एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवेपरियोजना दिल्ली,नोएडा, गाजियाबाद,फरीदाबाद,गुरुग्राम और सोहना को एक तेज़ एवं आधुनिक सड़कनेटवर्क से जोड़ेगी। आने वाले समय में यह कॉरिडोर एनसीआर की जीवन रेखा साबित हो सकता है।

आज दिल्ली और उससे सटे क्षेत्रों में बढ़ते ट्रैफिक जाम,प्रदूषण और यात्रा में लगने वाले अत्यधिक समयने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। 

ऐसे में यह परियोजना न केवल यात्रा समय कम करेगी, बल्किईंधन की बचत और प्रदूषण नियंत्रण में भीमहत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इस परियोजना की सबसे बड़ीविशेषताओं में शामिल है 140 मीटर लंबा नेटवर्क आर्च ब्रिज। आधुनिक स्टील संरचना पर आधारित यहपुल भारतीय इंजीनियरिंग क्षमता का नया उदाहरण माना जा रहा है। टाइड-आर्च तकनीक और क्रॉस हैंगरसिस्टम के उपयोग से यह पुल अधिक मजबूत,सुरक्षित और भूकंप जैसी परिस्थितियों में भी स्थिररहेगा।भारत में तेजी से विकसित हो रही आधुनिक अवसंरचना परियोजनाओं के बीच यह पुल तकनीकीदृष्टि से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा सकता है।परियोजना में अत्याधुनिक निर्माण तकनीकों काउपयोग यह दर्शाता है कि भारत अब पारंपरिक निर्माण पद्धतियों से आगे बढ़कर विश्वस्तरीयइंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल की ओर बढ़ रहा है।प्रीकास्ट सेगमेंटल टेक्नोलॉजी,लॉन्चिंग गर्डर,उच्च गुणवत्ता वालेस्टील,हाई डैम्पिंग रबर बेयरिंग और आधुनिक विस्तार जोड़ों का प्रयोग इसे तकनीकी रूप से मजबूतबनाता है।

यही कारण है कि भारत की सड़क परियोजनाएं अब केवल लंबाई और चौड़ाई तक सीमित नहींरहीं,बल्कि गुणवत्ता औरदीर्घकालिक उपयोगिता के नए मानक स्थापित कर रही हैं।

इस परियोजना का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पक्ष पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़ा हुआ है।ओखला और गाजीपुरलैंडफिल से बायो-माइनिंग द्वारा निकाली गई लगभग दो लाख मीट्रिक टन निष्क्रिय सामग्री का उपयोगसड़क निर्माण में किया गया है।यह कदम केवल निर्माण लागत घटाने का प्रयास नहीं,बल्कि शहरी कचराप्रबंधन और पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल है। दिल्ली जैसे महानगरों मेंबढ़ते कूड़ा पहाड़ लंबे समय से चिंता का विषय रहे हैं। ऐसे में उनका उपयोग निर्माण कार्यों में कियाजाना ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल की एक सार्थक मिसाल बन सकता है।परियोजना के किनारे ध्वनि
अवरोधक,हरित पट्टी और व्यापक पौधारोपण का प्रावधान यह दर्शाता है कि अब विकास और पर्यावरणके बीच संतुलन बनाने की दिशा में भी गंभीर प्रयास हो रहे हैं। आधुनिक भारत की अधोसंरचना तभीसफल मानी जाएगी जब वह आर्थिक विकास के साथ-साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को भी समान महत्वदे।इस पूरे कॉरिडोर का सबसे रणनीतिक पहलू प्रस्तावित नोएडा इन्टरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ीकनेक्टिविटी है।

जेवर में बन रहा यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भविष्य में देश के सबसे बड़े एविएशन हबके रूप में विकसित होने की क्षमता रखता है।

वर्तमान में दिल्ली स्थित इन्दिरा गाँधी इन्टरनेशनलएयरपोर्ट पर लगातार बढ़ता यात्री दबाव नई चुनौतियां पैदा कर रहा है।ऐसे में जेवर एयरपोर्ट का विकासऔर उससे जुड़ी तेज़ सड़क संपर्क परियोजनाएं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की भविष्य की आवश्यकताओं कोध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं।फरीदाबाद के चंदावली गांव से गौतम बुद्ध नगर के दयानापुर तकबनने वाला लगभग 31 किलोमीटर लंबा नया एक्सप्रेसवे इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।लगभग 2,360 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवेतथा दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ते हुए उत्तर भारत के बड़े हिस्से को सीधे नोएडा इंटरनेशनलएयरपोर्ट से जोड़ेगी।इससे सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि उत्तर भारत से आने वाला भारी यातायात दिल्ली में प्रवेश किए बिनासीधे एयरपोर्ट तक पहुंच सकेगा।दक्षिण दिल्ली,गुरुग्राम और फरीदाबाद से एयरपोर्ट तक यात्रा भी काफी और आसान हो जाएगी।इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी,बल्कि औद्योगिक गतिविधियों,लॉजिस्टिक्स और व्यापार को भी नई गति प्राप्त होगी।चार बड़े इंटरचेंज,रेल ओवर ब्रिज और प्रस्तावितएलिवेटेड कॉरिडोर इस परियोजना को और अधिक प्रभावी बनाते हैं।विशेष रूप से डीएफसीसीआईएलक्रॉसिंग पर प्रस्तावित आठ लेन का आरओबी भविष्य की यातायात जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयारकिया जा रहा है। यह स्पष्ट संकेत है कि सरकार केवल वर्तमान आवश्यकताओं को नहीं,बल्कि आने वालेदशकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर अधोसंरचना विकसित कर रही है।

दरअसल,एनसीआर अब केवल एक प्रशासनिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक गतिविधियों का सबसेबड़ा केंद्र बनता जा रहा है। बढ़ती आबादी,औद्योगिक विस्तार, शहरीकरण और निवेश की नई संभावनाओंके बीच मजबूत सड़क नेटवर्क की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है।यही कारण है कि डीएनडी-फरीदाबाद-सोहना हाईवे जैसी परियोजनाएं केवल परिवहन परियोजनाएं नहीं, बल्कि भविष्य के आर्थिक गलियारों केरूप में देखी जा रही हैं।फरीदाबाद मास्टर प्लान 2031 के अंतर्गत जिन क्षेत्रों को उच्च घनत्व वाले शहरीविकास क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है, यह कॉरिडोर उन्हीं क्षेत्रों से होकर गुजरता है। इससे आनेवाले वर्षों में रियल एस्टेट, औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना भीबढ़ेगी।भारत आज जिस गति से आधुनिक अधोसंरचना निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है,वह वैश्विकस्तर पर उसकी बदलती आर्थिक शक्ति का संकेत है।एक्सप्रेसवे, हाई-स्पीड कॉरिडोर,आधुनिक पुल औरमल्टी- मोडल कनेक्टिविटी अब विकास के नए प्रतीक बन चुके हैं।

 डीएनडी-फरीदाबाद-सोहना एक्सेसकंट्रोल्ड हाईवे परियोजना भी इसी विकसित भारत की बदलती तस्वीर का एक महत्वपूर्ण अध्याय है,जोआने वाले वर्षों में एनसीआर की रफ्तार और आर्थिक क्षमता दोनों को नई उड़ान देने का कार्य करेगी।

Read this

Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध

शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष

भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ

Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow