Petrol - Diesel के दामों में फिर उछाल! आज सुबह जारी हुईं नई कीमतें

19 मई को Petrol - Diesel के दाम फिर बढ़ गए हैं।सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह-सुबह अपनी नई दरें जारी कर दी हैं, जिससे आम जनता पर महंगाई का एक नया बोझ आ गया है।

May 19, 2026 - 18:40
May 19, 2026 - 21:33
 0  5
Petrol - Diesel के दामों में फिर उछाल! आज सुबह जारी हुईं नई कीमतें

आम जनता पर महंगाई का एक नया बोझ

Delhi-NCR:19 मई को Petrol - Diesel के दाम फिर बढ़ गए हैं।सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह-सुबह अपनी नई दरें जारी कर दी हैं, जिससे आम जनता पर महंगाई काएक नया बोझ आ गया है। अलग-अलग राज्यों में वैट और स्थानीय टैक्स अलग होने के कारण हर शहरमें कीमतों का बदलाव काफी अलग-अलग है। 

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख महानगरोंमें आज से फ्यूल के नए रेट पूरी तरह से लागू हो चुके हैं। इसके अलावा जयपुर, पटना, नोएडा औरगुरुग्राम जैसे शहरों में भी कीमतें बदल गई हैं। अगर आप गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो घर
से निकलने से पहले अपने शहर के नए रेट जरूर चेक कर लें।

भारत के महानगरों में Petrol - Diesel के नए रेट

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 0.87 रुपये महंगा होकर 98.64 रुपये और डीजल 0.91 रुपये बढ़कर 91.58रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 0.91 रुपये की बढ़त के साथ 107.59 रुपये औरडीजल 0.94 रुपये महंगा होकर 94.08 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 1 रुपयेबढ़कर 109.70 रुपये और डीजल 0.94 रुपये चढ़कर 96.07 रुपये पर पहुंच गया है। चेन्नई में पेट्रोल0.79 रुपये महंगा होकर 104.46 रुपये और डीजल 0.86 रुपये बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गयाहै।

बेंगलुरु में पेट्रोल 0.95 रुपये महंगा होकर 107.12 रुपये और Diesel 0.94 रुपये बढ़कर 95.04 रुपयेप्रति लीटर पर पहुंच गया है। नोएडा में Petrol  1.15 रुपये चढ़कर 98.91 रुपये और  Diesel 1.22 रुपयेबढ़कर 92.21 रुपये प्रति लीटर पर खुलेआम बिक रहा है। गुरुग्राम में Petrol  0.82 रुपये बढ़कर 99.29रुपये और डीजल 0.86 रुपये महंगा होकर 91.80 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 0.83रुपये बढ़कर 98.10 रुपये और डीजल 0.84 रुपये चढ़कर 86.09 रुपये के नए रेट पर आ गया है।जयपुर में पेट्रोल की कीमत 1.71 रुपये की बड़ी बढ़त के साथ 109.32 रुपये प्रति लीटर हो गई है। यहांडीजल भी 1.60 रुपये महंगा होकर 94.50 रुपये प्रति लीटर पर धड़ल्ले से बिक रहा है।

पटना में Petrol -1.10 रुपये महंगा होकर 110.02 रुपये प्रति लीटर और  Diesel 1.08 रुपये बढ़कर 96.05 रुपये प्रतिलीटर हो गया है। इन दोनों शहरों में तेल की कीमतों में अच्छी खासी और परेशान करने वाली बढ़ोतरीदेखी गई है।

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल और डीजल के दाम?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पूरी तरह से कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर करतीहैं। डॉलर और रुपये के एक्सचेंज रेट का भी इन तेल कीमतों पर बहुत गहरा और सीधा असर पड़ता है।हर राज्य का अपना वैट अलग होता है, इसलिए देश के हर शहर में ईंधन के दाम अलग-अलग देखने कोमिलते हैं।

इससे पहले शुक्रवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर कीभारी बढ़ोतरी की थी। करीब 4 साल बाद ईंधन की कीमतों में ऐसा बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव देखनेको मिला है। इससे पहले अप्रैल 2022 में दाम बढ़े थे और चुनाव से पहले मार्च 2024 में 2 रुपये प्रतिलीटर की मामूली कटौती हुई थी।

Read this

Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध

शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष

भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ

Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow