Gautam budh nagar योग सप्ताह के छठे दिवस पर जनपद गौतम बुद्ध नगर में उत्साहपूर्वक आयोजित हुए योग अभ्यास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग, गौतम बुद्ध नगर द्वारा आयोजित किए जा रहे योग सप्ताह के छठे दिवस पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर योग अभ्यास शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
गौतम बुद्ध नगर द्वारा आयोजित किए जा रहे योग सप्ताह के छठे दिवस पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर योग अभ्यास शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
Gautam budh nagar :12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग, गौतम बुद्ध नगर द्वारा आयोजित किए जा रहे योग सप्ताह के छठे दिवस पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर योग अभ्यास शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं संस्थानों से जुड़े लोगों को नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रेटर नोएडा स्थित मलकपुर स्टेडियम में आयोजित योग अभ्यास सत्र में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया और योग को स्वस्थ जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लियायोग सप्ताह के अंतर्गत प्राचीन डाकिया बाबा मंदिर स्थित वृद्धाश्रम, सिग्मा-3, ग्रेटर नोएडा में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। वहीं रामलाल वृद्धाश्रम में आयोजित योग शिविर में संस्था के अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त गलगोटिया कॉलेज परिसर, ग्रेटर नोएडा में प्रशासनिक प्रमुख अभिषेक मिश्रा, एमिटी विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय राणा तथा जी.एल. बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा में विद्यार्थियों के अधिष्ठाता डॉ. महावीर सिंह नरूका की उपस्थिति में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन संस्थानों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया।आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक कुलभूषण धर दुबे एवं मनीष धर दुबे द्वारा विभिन्न योग शिविरों में योगाभ्यास कराया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया।
जनपद के विभिन्न आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में तैनात आयुर्वेदिक चिकित्सकों, फार्मासिस्टों एवं कर्मचारियों द्वारा भी योग शिविरों का आयोजन कर आमजन को योग के प्रति जागरूक किया गया।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, गौतम बुद्ध नगर डॉ. वंदना रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जनपद में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा एवं इनडोर स्टेडियम, सेक्टर-21 नोएडा में किया जाएगा।
इन कार्यक्रमों में माननीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, योग प्रशिक्षकों, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता रहेगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजित योगाभ्यास एवं योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।
What's Your Reaction?