Greater noida जन सेवा सामाजिक फाउंडेशन ने झुग्गी बस्ती में पहुंचकर बांटी राहत सामग्री, बच्चों को दिया शिक्षा का संदेश

ग्रेटर नोएडा। समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जन सेवा सामाजिक फाउंडेशन ने शुक्रवार को बिसरख क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों में विशेष सेवा अभियान चलाया। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को गद्दे एवं चादरें वितरित कर उनकी सहायता की गई

Jun 13, 2026 - 22:25
 0  6
Greater noida जन सेवा सामाजिक फाउंडेशन ने झुग्गी बस्ती में पहुंचकर बांटी राहत सामग्री, बच्चों को दिया शिक्षा का संदेश

जन सेवा सामाजिक फाउंडेशन ने  बिसरख क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों में विशेष सेवा अभियान चलाया

ग्रेटर नोएडा। समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जन सेवा सामाजिक फाउंडेशन ने शुक्रवार को बिसरख क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों में विशेष सेवा अभियान चलाया। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को गद्दे एवं चादरें वितरित कर उनकी सहायता की गई।

फाउंडेशन के सदस्यों ने बस्ती में रहने वाले लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों तक सहायता पहुंचाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है और इसी भावना के साथ समय-समय पर विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उन्हें चॉकलेट वितरित की गई। साथ ही बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने, शिक्षा प्राप्त करने और अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बच्चों और परिवारों को हनुमान चालीसा भी भेंट की गई।

इस सेवा अभियान में फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता यादव, राष्ट्रीय महामंत्री विमल कोठारी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मिसेज इंडिया रनर अप संध्या गौतम ने भी सहभागिता कर सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस प्रयास की सराहना की। उनके साथ शीला पंत और मयंक हिंदू भी उपस्थित रहे।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन आगे भी गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों के लिए ऐसे सेवा कार्य करता रहेगा, ताकि समाज के हर वर्ग तक सहायता और संवेदनशीलता का संदेश पहुंच सके।

Read this also:

तुगलकाबाद अग्निकांड :दो बहनों को बचाया, फिर बिल्ली के लिए आग में लौटी मुमताज - https://aajkamudda.com/तुगलकाबाद-अग्निकांड:दो-बहनों-को-बचाया,-फिर-बिल्ली-के-लिए-आग-में-लौटी-मुमताज

Tags:

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow