जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में
जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण प्रोसैस्ड फ्रूट् एवं वेजिटेबल उत्पादों के निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण प्रोसैस्ड फ्रूट् एवं वेजिटेबल उत्पादों के निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।
जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण प्रोसैस्ड फ्रूट् एवं वेजिटेबल उत्पादों के निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।
इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनमानस को शुद्ध व गुणवत्ता युक्त प्रोसैस्ड फ्रूट् एवं वेजिटेबल उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने हेतु आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज द्वारा सेक्टर-63 नोएडा स्थित एस टी एम फूड्स प्रा0लि0 से टोमेटो पेस्ट एवं मोमोसॉस का 01-01 नमूना लिया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह एवं रितु सक्सेना की टीम द्वारा दादरी स्थित अरियाना फूड्स प्रा0लि0 से मिक्स अचार, ग्रीन चिली अचार, ग्रीन चिली सॉस व इमली चटनी का 01-01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा साइट सी सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित न्यूटी फूड्स प्रा0लि0 से टोमेटो कैचअप एवं टोमेटो पेस्ट का 01-01 नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 08 नमूनें प्रोसेस्ड फ्रूट एंड वेजिटेबल निर्माण इकाइयों से लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।
What's Your Reaction?