Greater noida नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लैब का फीता काटकर किया उद्घाटन
Greater noida - एन.जी.वर्मा-दनकौर नगर पंचायत चेयरमैन राजवती देवी के प्रतिनिधि पुत्र दीपक सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनकौर पर लैब का फीता काटकर उद्घाटन किया
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनकौर पर लैब का फीता काटकर उद्घाटन
Greater noida - एन.जी.वर्मा-दनकौर नगर पंचायत चेयरमैन राजवती देवी के प्रतिनिधि पुत्र दीपक सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनकौर पर लैब का फीता काटकर उद्घाटन किया और स्वास्थ्य केंद्र परिसर का निरीक्षण किया, इस दौरान पाई गई कमिया को केंद्र प्रभारी को दुरुस्त करने की हिदायत दी उन्होंने कहा कि लैब का उद्घाटन हो जाने के बाद अब नगर वासियों को स्वास्थ्य केंद्र होते हुए खून इत्यादि की जांच कराने हेतु अब कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। लैब का शुभारंभ हो जाने से को काफी लाभदायक रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
उल्लेखनीय है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काफी समय से फार्मासिस्ट एवं लैब टेक्नीशियन के पद खाली चल रहे थे जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी। दीपक सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट एवं लैब टेक्नीशियन दोनों की नियुक्ति हो गई है अब इन दोनों के आ जाने से नगर वासियों को जो खून की जांच बाहर करने जाना होता था अब व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ही होगी। चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह जी ने लैब का फीटा काटकर उद्घाटन करने के बाद लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुन व समझ कर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से समस्याओं के समाधान कराने का आग्रह किया तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार ने उपरोक्त समस्याओं का एक हफ्ते में समाधान कराने आश्वासन दिया।
इस मौके पर भाजपा नेता शैलेंद्र गोविल, जगदीश अग्रवाल, समाजसेवी राजू उपाध्याय, राकेश गोयल, ईश्वर, सभासद महमूद, बबन, धर्मेंद्र, राहुल, हरिओम समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
What's Your Reaction?