Mumbai मीरा रोड में बड़ी कार्रवाई 'सी क्वीन पैलेस' ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस का छापा, 12 महिलाओं को कराया मुक्त
मुंबई/इंद्र यादव/मीरा रोड के काशिगाव पुलिस थाना क्षेत्र में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे स्थित दाराज ढाबे के पास चलने वाले 'सी क्वीन पैलेस' ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस ने छापा मारते हुए वहां से अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश किया है।
अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश
मुंबई/इंद्र यादव/मीरा रोड के काशिगाव पुलिस थाना क्षेत्र में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे स्थित दाराज ढाबे के पास चलने वाले 'सी क्वीन पैलेस' ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस ने छापा मारते हुए वहां से अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश किया है।
MBVV (मीरा-भायंदर, वसई-विरार) पुलिस आयुक्तालय के परिमंडल-1 के डीसीपी राहुल चव्हाण के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने सी क्वीन पैलेस बार पर अचानक दबिश दी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान बार के अंदर चल रहे अवैध धंधों का खुलासा हुआ।महिलाओं की रिहाई: पुलिस ने बार के अंदर से 12 महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।नौ लोग गिरफ्तार: मौके से बार के एक कैशियर और 8 वेटर्स को गिरफ्तार किया गया है।फरार आरोपी: पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही बार का मालिक और मैनेजर मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश जारी है।
नकद और अवैध शराब जब्त: पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से ₹50,000 की नकदी जब्त की है। साथ ही, बार के अंदर भारी मात्रा में अवैध रूप से रखा गया व्हिस्की और बीयर का स्टॉक भी बरामद किया गया है।काशिगाव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है। इलाके में इस बड़ी छापेमारी के बाद से अवैध रूप से चलने वाले ऑर्केस्ट्रा बार संचालकों में हड़कंप मच गया है।
What's Your Reaction?