मेरठ :साईबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढाने हेतु, पी०वी०वी०एन०एल० मे कार्यशाला का आयोजन

मेरठ, प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) के निर्देशन में ऊर्जा भवन मेरठ के सभागार मे साईबर सुरक्षा विषयक एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Jun 12, 2026 - 20:13
 0  3
मेरठ :साईबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढाने हेतु, पी०वी०वी०एन०एल० मे कार्यशाला का आयोजन

साईबर सुरक्षा विषयक एक विशेष कार्यशाला का आयोजन

मेरठ, : प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) के निर्देशन में ऊर्जा भवन मेरठ के सभागार मे साईबर सुरक्षा विषयक एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) द्वारा प्रायोजित साईबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला, सेन्टर फॉर डवलपमेण्ट ऑफ एडवान्सर्ड कम्प्यूटिंग (C-DAC) के सहयोग से आयोजित की गई।

कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को, साईबर सुरक्षा संबंधी संभावित डिजिटल सुरक्षा उपायों तथा सूचना सरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यकम मे विशेषज्ञों द्वारा साईबर हमलों के विभिन्न स्वरूपों जैसे फिशिंग, मालवेयर, डेटा चोरी तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।(C-DAC) से श्री शुभम् त्रिपाठी साईबर काइम विशेषज्ञ ने बताया कि वर्तमान डिजिटल परिवेश मे, साईबर सुरक्षा केवल तकनीकी आवश्यकता नही है बल्कि प्रत्येक कर्मचारी/अधिकारी की जिम्मेदारी है। साईबर काइम विशेषज्ञ ने बताया कि वर्तमान समय में फर्जी मोबाइल एप्लीकेशन, अनाधिकृत ए०पी० के० फाईलें आदि जैसे साईबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में अधिकारियों/कर्मचारियों को विश्वसनीय प्लटर्फाम से ही एप डाउन लाड करने तथा मोबाइल की सुरक्षा सैटिंग को नियमित रूप से अपडेट रखने की सलाह दी गई।

उन्होनें मजबूत पासवर्ड, संदिग्ध ई-मेल एवं लिंक से सावधानी बरतने तथा संवेदनशील सूचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर विशेष बल दिया। श्री शुभम् द्वारा संचार साथी मोबाइल एप, चक्शु, साइबर स्वच्छता, सी०ई०आई०आर० पोर्टल, राष्ट्रीय साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल, साईबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 और DPDP ACT-2023 तथा साइबर सुरक्षा से जुडे अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से बताया।

कार्यशाला मे प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी विशेषज्ञों से संवाद कर, अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० द्वारा समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण एवं जागरूककता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिससे सूचना, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाया जा सके और साईबर सुरक्षा के प्रति सर्तक जागरूक रखा जा सके।

कार्यशाला मे श्री संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), श्री गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, श्री सुदेश कुमार चौधरी अधीक्षण अभियन्ता, श्री एस०के० अग्रवाल अधीक्षण अभियन्ता, श्री अभिषेक श्रीवास्तव अधीक्षण अभियन्ता, श्री राहुल शर्मा अधीक्षण अभियन्ता, श्री हरि ओम अधिशासी अभियन्ता, श्री सोनम सिंह स्टॉफ आफिसर, श्री मॉज अधिशासी अभियन्ता, श्री रवि यादव अधिशासी अभियन्ता, श्री विवेक पटेल अधिशासी अभियन्ता, श्रीमती प्रेरणा सूद अधिशासी अभियन्ता आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow