Noida के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
Noida भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) सोनीपत में 14 एवं 15 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले 21 घंटे के ऑनलाइन हैकाथॉन ‘हैकजिला 2.0’ में नोएडा के तकनीकी विशेषज्ञ सुनील शर्मा बतौर मेंटर अहम भूमिका निभाएंगे।
ऑनलाइन हैकाथॉन ‘हैकजिला 2.0’ में नोएडा के तकनीकी विशेषज्ञ सुनील शर्मा बतौर मेंटर अहम भूमिका निभाएंगे।
Noida भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) सोनीपत में 14 एवं 15 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले 21 घंटे के ऑनलाइन हैकाथॉन ‘हैकजिला 2.0’ में नोएडा के तकनीकी विशेषज्ञ सुनील शर्मा बतौर मेंटर अहम भूमिका निभाएंगे। यह आयोजन देशभर के युवा नवाचारकर्ताओं, डेवलपर्स और तकनीकी प्रतिभाओं को एक मंच पर लाकर वास्तविक समस्याओं के समाधान विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। 
नोएडा निवासी सुनील शर्मा, जो वर्तमान में C&S Electric (Siemens Group Company) में असिस्टेंट जनरल मैनेजर – IT के पद पर कार्यरत हैं, प्रतिभागियों को तकनीकी समाधान, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट और इंडस्ट्री आधारित नवाचारों पर मार्गदर्शन देंगे। उनकी मेंटरशिप से युवाओं को तकनीकी क्षेत्र के व्यावहारिक अनुभवों को समझने और नए समाधान विकसित करने में सहायता मिलेगी।
संस्थान की निदेशक प्रो. डॉ. मनीषा शर्मा के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मुकेश मान तथा सह-संयोजक डॉ. राजीव वर्मा एवं डॉ. गौरव जैन हैं। हैकाथॉन में श्री राजेश तिवारी और श्री जितेश कामरा भी मेंटर के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, ‘हैकजिला 2.0’ का उद्देश्य युवाओं में तकनीक, नवाचार और समस्या समाधान की सोच को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में प्रत्येक ट्रैक के विजेता को ₹10,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम को हरियाणा सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का सहयोग प्राप्त है।
Read this
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व CM Akhilesh Yadav के भाई Parteek Yadav यादव का निधन - https://aajkamudda.com/समाजवादी-पार्टी-के-प्रमुख-और-उत्तर-प्रदेश-के-पूर्व-CM-Akhilesh-Yadav-के-भाई-Parteek-Yadav--यादव-का-निधन
Noida समय पर इलाज और सावधानी से बचेगी हंता वायरस से जान - https://aajkamudda.com/Noida-समय-पर-इलाज-और-सावधानी-से-बचेगी-हंता-वायरस-से-जान
Noida पिज्जा बेस पर थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार - https://aajkamudda.com/Noida-पिज्जा-बेस-पर-थूकने-का-वीडियो-वायरल,-आरोपी-कर्मचारी-गिरफ्तार
Noida :बढ़ती गर्मी से बिगड़ रही सेहत, डिहाइड्रेशन और वायरल के मरीजों से अस्पतालों में बढ़ी भीड़ https://aajkamudda.com/Noida:बढ़ती-गर्मी-से-बिगड़-रही-सेहत,-डिहाइड्रेशन-और-वायरल-के-मरीजों-से-अस्पतालों-में-बढ़ी-भीड़
Tags:
What's Your Reaction?