Noida मीट की दुकानों पर आक्रोश मुख्य रूप से धार्मिक भावनाओं, सार्वजनिक स्वच्छता, और अवैध संचालन को लेकर उपजा विवाद

ग्राम चौड़ा रघुनाथपुर के निवासियों की एक बैठक सी ब्लॉक स्थित बारात घर में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीणों ने गांव के रिहायशी क्षेत्र में खुली मीट की दुकानों तथा गांव में रेहडी पटरी के अतिक्रमण पर आक्रोश जताया

Jun 11, 2026 - 17:54
 0  2
Noida मीट की दुकानों पर आक्रोश मुख्य रूप से धार्मिक भावनाओं, सार्वजनिक स्वच्छता, और अवैध संचालन को लेकर उपजा विवाद

 बैठक में ग्रामीणों ने गांव के रिहायशी क्षेत्र में खुली मीट की दुकानों तथा गांव में रेहडी पटरी के अतिक्रमण पर आक्रोश जताया

Noida ग्राम चौड़ा रघुनाथपुर के निवासियों की एक बैठक सी ब्लॉक स्थित बारात घर में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीणों ने गांव के रिहायशी क्षेत्र में खुली मीट की दुकानों तथा गांव में रेहडी पटरी के अतिक्रमण पर आक्रोश जताया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर प्रशासनिक स्तर पर मीट की दुकानों को बंद कराने तथा रेहड़ी पटरी वालों के सत्यापन की कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन छेड़ेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामवासी तथा भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि गांव की आबादी वाले क्षेत्र में मीट की दुकान खुलने से माहौल दूषित हो रहा है। इन मीट की दुकानों पर खुले आम बकरे व मुर्गों को काटकर बेचा जा रहा है।रिहायशी क्षेत्र में चल रही मीट की दुकानों से उठने वाली बदबू तथा इनसे फैलने वाली गंदगी से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। मीट की इन दुकानों की वजह से गांव का सामाजिक माहौल भी खराब हो रहा है। रिहायशी क्षेत्र में खुली इन दुकानों की वजह से यहां रहने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मीट की दुकानों के लिए काफी कड़े नियम है लेकिन इन दुकानों पर किसी भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा है।


भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़ ने कहा कि दूसरे समुदाय के कुछ लोग गांव का सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। गांव के ही कुछ जागरूक युवकों ने हाल ही में पिज़्ज़ा की दुकान चलाने तथा जूस बेचने वाले दो दुकानदारों को रंगे हाथों पकड़ा था। इनमें से एक दुकानदार पिज्जा पर थूकते हुए वीडियो में रिकॉर्ड हुआ था जबकि दूसरा  दुकानदार जूस में हानिकारक रंग मिला रहा था। जागरूक युवकों तथा ग्रामीणों के विरोध के बाद यह दुकाने बंद हुई है। दोनों ही दुकाने दूसरे  समुदाय के लोगों द्वारा चलाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि गांव के भीतर  रेहडी पटरी लगाने वाले दुकानदार भी नाम बदलकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं।अधिकतर दुकानदार के समुदाय का पता तब चलता है जब ग्राहक द्वारा क्यू आर कोड से पेमेंट की जाती है।


प्रदेश महामंत्री हिंदू महासंघ कुलदीप शर्मा ने गांव में मुस्लिम समुदाय के दुकानदारों की बढ़ती संख्या पर रोष जताते हुए कहा कि इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक होना होगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किराए के लालच में वह ऐसे लोगों को अपनी दुकान ना दें जिससे गांव का सौहार्द बिगड़े।बैठक में मौजूद लोगों ने गांव में खुली हुई मीट की दुकानों को बंद कराने तथा रेहडी पटरी वालों के सत्यापन की मांग को प्रमुखता से उठाया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शुरुआत में गांव के कुछ संभ्रांत लोग उन ग्रामीणों से बात करेंगे जिन्होंने अपनी दुकाने मीट कारोबारियों तथा रेहडी पटरी वाले दुकानदारों को जगह दी हुई हैं। मीट की दुकान खुलवाने वाले तथा रेहडी पटरी के लिए जगह उपलब्ध कराने वाले ग्रामीणों ने अगर संभ्रांत लोगों की बातें नहीं मानी तो फिर कानूनी प्रक्रिया के तहत इन्हें बंद कराने का कार्य किया जाएगा। इस मामले में जल्द ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी गांव के एक प्रतिनिधि मंडल के मिलने पर सहमति बनाई गई।

बैठक में मुख्य रूप भाजपा नोएडा महानगर महाराणा प्रताप मंडल के अध्यक्ष दीनबंधु जी, उपाध्यक्ष ओमपाल जी,वीरंदर शर्मा , प्रमोद शर्मा , गुलशन शर्मा, परविंदर बैरागी , अभिषेक बैरागी , दीपक अग्रवाल, गजराज भारद्वाज, मोनू जोगी, दीपक शर्मा, प्रदीप भारद्वाज , ज्ञानी शर्मा, प्रवेश , आदि लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow