Gautam budh nagar :14 जून को जनपद में 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी लिखित परीक्षा
14 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होने वाली प्रवक्ता (महिला/पुरुष) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रा0) परीक्षा-2025 को सकुशल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी लिखित परीक्षा
Gautam budh nagar उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज की मंशा के अनुरूप जनपद में 14 जून 2026 दिन रविवार को 14 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होने वाली प्रवक्ता (महिला/पुरुष) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रा0) परीक्षा-2025 को सकुशल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा से पूर्व अपनी तैयारियों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण एवं सुदृढ़ कर लें। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तथा तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करें उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर पहुंचकर दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि सभी मूलभूत सुविधाएं एवं सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे हों। यदि कहीं कोई कमी हो तो उसे तत्काल दूर कराया जाए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और परीक्षा केंद्रों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।उन्होंने शांतिपूर्वक परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर सघन जांच के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल फोन, टैबलेट, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डाटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, एयरफोन, कलाई घड़ी, एटीएम कार्ड अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या धातु से निर्मित प्रतिबंधित सामग्री के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति न दी जाए। इससे आयोग की मंशा के अनुरूप परीक्षा को निष्पक्ष पारदर्शिता के साथ सकुशल संपन्न कराया जा सकेगा।
बैठक में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के समन्वयी पर्यवेक्षक आशीष एलन राबर्ट्स ने उपस्थित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संचालन संबंधी मानकों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?