भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 29 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
UP का सबसे सीनियर PCS अफ़सर बर्खास्त !! तीन साल से अफसरों के चक्कर,फिर भी नहीं खुला मुख्यमार्ग शिष्टाचार भेंट में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का सम्मान नगर के अलग-अलग स्थानों पर शदीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया नगर निगम पंचकूला के मेयर ने एडहोक कमेटियां का गठन नियमों के विरुद्ध किया है - ओ पी सिहाग पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल का गुरुग्राम दौरा दोस्त ही निकला हत्यारा, शराब पार्टी के दौरान डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या; पुलिस ने आरोपी को दबोचा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने डॉ. ऋषि पाल मथाना के पिता के निधन पर जताया शोक आर्य समाज वार्षिकोत्सव में वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंघल सम्मानित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को जीरो दुर्घटना के साथ संपन्न कराने के निर्देश

बुलंदशहर, पावन सावन मास के शुरू होते ही कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। गुरुवार को एलडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर में जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की ब्रीफिंग बैठक हुई

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 30 Jul 2026, 11:47 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
कांवड़ यात्रा को जीरो दुर्घटना के साथ संपन्न कराने के निर्देश

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर,  पावन सावन मास के शुरू होते ही कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। गुरुवार को एलडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर में जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की ब्रीफिंग बैठक हुई।बैठक में कांवड़ यात्रा को विगत वर्ष की भांति जीरो दुर्घटनारहित एवं पॉलिथिन मुक्त संपन्न कराने पर जोर दिया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी विभाग समय से तैयारियां पूरी करें। कांवड़ मार्गों पर भ्रमण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। भंडारा शिविरों में शुद्धता, विद्युत सुरक्षा और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। 

रात्रि में श्रद्धालु सड़क पर न सोएं।पूरे जनपद को 5 सुपर जोन, 12 जोन और 59 सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। गंगा घाटों अनूपशहर, नरौरा, रामघाट, डिबाई और आहार पर नाव, गोताखोर और सीसीटीवी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि यात्रा को बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराना है। यातायात के लिए रूट प्लान लागू किया जाएगा। यातायात पुलिस को बॉडी वार्न कैमरा, टॉर्च, रिफ्लेक्टिव जैकेट, लाउड हेलर उपलब्ध कराए जाएंगे। शिव मंदिरों में भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएगी।बताया गया कि कांवड़िए हरिद्वार सहित प्रदेश के विभिन्न घाटों से जल लाकर जनपद के अम्बकेश्वर महादेव आहार, भूतेश्वर, राज राजेश्वर, सिद्धमहापीठ गंगेरूवा, सिद्धेश्वर खुर्जा, बड़ा महादेव गुलावठी, नागेश्वर औरंगाबाद सहित अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नीतिश कुमार, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, एसपी अपराध नरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें