आज का मुद्दा /पुष्पेन्द्र कुमार
बुलंदशहर । दिनांक 27 नवंबर 2026 को जिला बिजनौर के नगीना काजीवाला स्थित महाराणा प्रताप गेस्ट हाउस में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी किसान साथियों ने बुलंदशहर से राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया।
बैठक के दौरान संगठन में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। सत्येंद्र सिंह को राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, राजेंद्र सिंह को राष्ट्रीय संगठन मंत्री, दिगदिगान्तु चौहान को जिला अध्यक्ष, डॉ. नागेश कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रविंद्र कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ. उदय राम सिंह को जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रकोष्ठ तथा महेंद्र सिंह को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने किसान ऑन के बारे में अभी तक नहीं सोचा, क्योंकि महंगाई 10 गुना हो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसान गन्ना समर्थन मूल्य 700 रुपए प्रति कुंतल और गेहूं 5000 रुपए कुंतल करने की मांग को लेकर सैकड़ों बार धरना प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन दे चुके हैं।
इसी को लेकर बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है। बैठक में सैकड़ों लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई गई और जल्द ही बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया गया।