आज़ का मुद्दा आशीष कुमार
बुलंदशहर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने की।
प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं दायित्वों की गंभीरता से जानकारी प्राप्त करने तथा उनका भली-भांति अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि निर्वाचन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सेक्टर अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लें तथा तैयारियां समय से पूर्ण कराएं। बूथों पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करेंडीएम ने निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर पहुंच मार्ग, पेयजल, विद्युत, शौचालय, रैम्प सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कमियों को समय रहते दूर कराया जाए। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

शांति व्यवस्था पर रखें नजर
उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी निगरानी रखी जाए। संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा संबंधी जानकारियां एकत्र की जाएं तथा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर रखा जाए।किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर नियमानुसार समाधान कराया जाए।प्रशिक्षण में निर्वाचन की विभिन्न प्रक्रियाओं, सेक्टर अधिकारियों के दायित्वों, मतदान केंद्रों के निरीक्षण, संवेदनशीलता के आकलन, सुरक्षा व्यवस्था तथा आपसी समन्वय पर विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।