भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
मुंबई के वडाला पश्चिम इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से हड़कंप किशोरी की मौत पर पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज मिशन शक्ति रैली का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर किया स्वागत प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

श्रावण मास एवं कॉवड यात्रा के दौरान निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु प्रबन्ध निदेशक का स्थलीय निरीक्षण लगातार जारी।

मेरठ, श्रावण मास एवं कॉवड यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा विभिन्न जनपदों मे स्थलीय निरीक्षण का कम लगातार जारी है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 30 Jul 2026, 12:08 AM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
श्रावण मास एवं कॉवड यात्रा के दौरान निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु प्रबन्ध निदेशक का स्थलीय निरीक्षण लगातार जारी।

मेरठ,  श्रावण मास एवं कॉवड यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा विभिन्न जनपदों मे स्थलीय निरीक्षण का कम लगातार जारी है। इसी कम मे आज प्रबन्ध निदेशक महोदय ने मेरठ स्थित श्री औघडनाथ मंदिर मेरठ परिसर एवं कॉवड मार्ग का निरीक्षण कर, विद्युत व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक ने मंदिर परिसर एवं कॉवड मार्ग के आस-पास ऐसे पेडों की तत्काल छटाई कराने के निर्देश दिए, जिनकी शाखाएँ विद्युत लाइनों के संपर्क में आने की संभावना रखती हैं। उन्होनें निर्देशित किया कि विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे सभी स्थानों पर समयबद्ध रूप से पेडों की छटाई सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की विद्युत बाँधा अथवा दुर्घटना की संभावना समाप्त हो सके। उन्होनें विद्युत पोलों को तत्काल सही कराने, विद्युत लाइनों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होनें स्पष्ट कहा कि कॉवड मार्ग पर गानक के अनुसार विद्युत तारों को व्यवस्थित किया जाए जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

प्रबन्ध निदेशक ने कॉवड मार्ग पर कर्मचारियों की राउंड-द-क्लॉक तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित किया कि कॉवड यात्रा की अवधि में सभी विद्युत लाइने, पोल, ट्रांसफार्मर एवं अन्य विद्युत उपकरणों का, नियमित निरीक्षण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होनें संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मैनपावर एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

उन्होनें यह भी निर्देशित किया कि सभी 14 जनपदों के कन्ट्रोल रूम 24X7 संचालित रहें तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कन्ट्रोल रूम में पर्याप्त कार्मिकों की तैनाती, शिकायतों की सतत् मॉनिटरिंग तथा फील्ड टीमों के साथ प्रभावी समन्वय बनाए रखने के निर्देश देते हुए उन्होनें कहा कि किसी भी विद्युत व्यवधान की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं एवं उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सके।

उन्होनें कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कॉवड यात्रा के दौरान विद्युत व्यवस्था से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नही की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कार्मचारी पूर्ण सतर्कता, समन्वय एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए फील्ड स्तर पर निरन्तर निगरानी बनाए रखें तथा कन्ट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान श्री एन०के० मिश्र निदेशक तकनीकी, श्री आर०के मिश्रा मुख्य अभियन्ता मेरठ क्षेत्र प्रथम, श्री मनोज कुमार अधीक्षण अभियन्ता, श्री सोनम सिंह स्टाफ आफिसर, श्री प्रशान्त सोनी अधिशासी अभियन्ता आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें