भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 29 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
UP का सबसे सीनियर PCS अफ़सर बर्खास्त !! तीन साल से अफसरों के चक्कर,फिर भी नहीं खुला मुख्यमार्ग शिष्टाचार भेंट में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का सम्मान नगर के अलग-अलग स्थानों पर शदीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया नगर निगम पंचकूला के मेयर ने एडहोक कमेटियां का गठन नियमों के विरुद्ध किया है - ओ पी सिहाग पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल का गुरुग्राम दौरा दोस्त ही निकला हत्यारा, शराब पार्टी के दौरान डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या; पुलिस ने आरोपी को दबोचा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने डॉ. ऋषि पाल मथाना के पिता के निधन पर जताया शोक आर्य समाज वार्षिकोत्सव में वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंघल सम्मानित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

23 अगस्त को बुलंदशहर में गूंजेगा सपा का शक्ति प्रदर्शन, जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटा संगठन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 23 अगस्त को बुलंदशहर के नुमाइश मैदान में प्रस्तावित विशाल जनसभा को लेकर संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 30 Jul 2026, 04:50 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
23 अगस्त को बुलंदशहर में गूंजेगा सपा का शक्ति प्रदर्शन, जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटा संगठन

आज का मुद्दा/तहसील प्रभारी/नीरज सुदामा डिबाई!

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 23 अगस्त को बुलंदशहर के नुमाइश मैदान में प्रस्तावित विशाल जनसभा को लेकर संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जनसभा को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मथलूब अली जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में लगातार बैठकें कर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के संभावित दावेदारों के साथ रणनीति तय कर रहे हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को डिबाई नगर स्थित कैलाश ज्ञान धर्मशाला में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विधानसभा से टिकट के दावेदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूर्व प्रत्याशी हरीश लोधी, समाज सेविका शालिनी वर्मा, समाजसेवी अमित लोधी (दानपुर) और शिवाजी यादव (बेलोन) सहित कई प्रमुख नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मथलूब अली ने कहा कि 23 अगस्त की जनसभा समाजवादी पार्टी की ताकत, एकजुटता और जनसमर्थन का बड़ा प्रदर्शन होगी।

 उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक गांव, कस्बे और बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जनसभा में पहुंचाया जाए, ताकि डिबाई विधानसभा की भागीदारी पूरे जिले में सबसे प्रभावशाली दिखाई दे।

बैठक के दौरान पत्रकारों एवं समाजवादी कार्यकर्ताओं का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा और जनसभा की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।इस अवसर पर बंटी बघेल, अफजाल अहमद, डिबाई विधानसभा अध्यक्ष शेखर वशिष्ठ, जिला सचिव मनोज गुप्ता, नगर अध्यक्ष (नरोरा) श्याम सिंह, नगर अध्यक्ष (डिबाई) मुजाहिद अली, डिबाई उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, मनीष गौतम, शिवा यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें