भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 06 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री ने ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को किया संबोधित शहर में पहली बार होगा ‘श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम’, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तट श्री नंगली साहिब की 52वीं पावन पदयात्रा का शुभारंभ, दिल्ली से 7 नवंबर को सद्गुरुधाम पहुंचेगी यात्रा राजघाट पर महा गंगा आरती दीपोत्सव का आयोजन, श्रद्धालुओं को दिलाई गई गंगा शपथ.. एम्स इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस संपन्न, 7 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चयनित त्योहारों पर सुरक्षा कड़ी, ASP नगर ने रात में किया चेकिंग अभियान सिकंदराबाद में भाजपा के दोनों मंडलों की संयुक्त मासिक बैठक संपन्न, सीएम योगी के गाजियाबाद दौरे को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान जिम्स ग्रेटर नोएडा में ‘विकसित भारत युवा संवाद–Know Your Vote’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 200 युवाओं ने लिया भाग ओवरलोड वैन में बच्चों का जानलेवा सफर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने हेतु ऑटो एवं ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का किया गया चयन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

नोएडा मीडिया क्लब में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, पत्रकारों ने कराई विभिन्न जांच

नोएडा। पत्रकारों के स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए मैक्स मल्टी स्पेशियलिटी सेंटर, नोएडा की ओर से नोएडा मीडिया क्लब के सहयोग से सोमवार को सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Aug 2026, 11:13 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
नोएडा मीडिया क्लब में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, पत्रकारों ने कराई विभिन्न जांच

नोएडा। पत्रकारों के स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए मैक्स मल्टी स्पेशियलिटी सेंटर, नोएडा की ओर से नोएडा मीडिया क्लब के सहयोग से सोमवार को सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नोएडा मीडिया क्लब से जुड़े पत्रकारों और मीडिया कर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराई।

शिविर में पत्रकारों को ऑर्थोपेडिशियन से निःशुल्क परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा आई स्क्रीनिंग, डेंटल स्क्रीनिंग, BMD, BMI और PFT जैसी महत्वपूर्ण जांच की गईं। शिविर में ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल की भी जांच की गई। स्वास्थ्य जांच के दौरान चिकित्सकों ने रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक परामर्श देते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

पत्रकारिता का कार्य बेहद व्यस्त और चुनौतीपूर्ण माना जाता है। समाचार कवरेज, फील्ड रिपोर्टिंग और लगातार बदलती परिस्थितियों के बीच पत्रकार अक्सर अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते। ऐसे में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर को पत्रकारों के लिए उपयोगी पहल माना गया। शिविर में पहुंचे पत्रकारों ने अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।

इस दौरान जाँच कराने आए पत्रकारों ने कहा कि मीडिया कर्मियों के लिए समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। नियमित जांच से शरीर में होने वाली किसी भी स्वास्थ्य समस्या का शुरुआती स्तर पर पता लगाया जा सकता है और समय रहते उचित चिकित्सकीय सलाह ली जा सकती है।

नोएडा मीडिया क्लब की ओर से कहा गया कि पत्रकार समाज के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ जनहित से जुड़े कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकार साथियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से मैक्स मल्टी स्पेशियलिटी सेंटर के सहयोग से इस स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में मौजूद स्वास्थ्य विशेषज्ञों और मेडिकल टीम ने पत्रकारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, समय-समय पर जरूरी जांच कराने और अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की सलाह दी। पत्रकार साथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की उम्मीद जताई।
 

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें