भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा कांग्रेस नेताओं ने अनूपशहर में दर्जनों बूथों का किया दौरा, बीएलओ से पारदर्शिता की अपील मेरठ परिक्षेत्र में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 208 गिरफ्तार भदोही: भुजनी-भंडा में मां दुर्गा की भक्ति का भव्य संगम, नौ दिवसीय महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु; गांव में उत्सव जैसा माहौल
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

चोला पुलिस और स्वाट टीम से मुठभेड़ में 2 शातिर गौ तस्कर घायल, गिरफ्तार

सिकन्द्राबाद-खुर्जा रोड पर पचौता गेट के पास शातिर गौ तस्करों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में 2 बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 18 Aug 2026, 07:29 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
चोला पुलिस और स्वाट टीम से मुठभेड़ में 2 शातिर गौ तस्कर घायल, गिरफ्तार

आज़ का मुद्दा

बुलंदशहर  जनपद में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत *थाना चोला पुलिस और स्वाट टीम की 17/18 अगस्त की रात सिकन्द्राबाद-खुर्जा रोड पर पचौता गेट के पास शातिर गौ तस्करों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में 2 बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार किए गए।

कैसे हुई मुठभेड़
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार 2 व्यक्ति आते दिखे। रोकने का इशारा करने पर बदमाश भागने लगे। घेराबंदी के दौरान उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें घायलावस्था में पकड़ लिया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. आरिफ पुत्र रमजान, निवासी ग्राम सुतारी, थाना चोला 
2. राशिद पुत्र अलाउद्दीन, निवासी ग्राम सुतारी, थाना चोला


बरामदगी
1. 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिना नंबर 
2. 2. 02 तमंचे 315 बोर मय 03 जिंदा, 02 खोखा कारतूस
15 अगस्त की गौकशी में थे वांछित पुलिस के अनुसार दोनों शातिर गौ तस्कर हैं। इनके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 15.08.2026 को ग्राम सब्दलपुर व सुतारी के मध्य जंगल में गौकशी की घटना कारित की गई थी। इस संबंध में थाना चोला पर मुअसं 217/26 धारा 3/5ए/8 गोवध अधिनियम पंजीकृत है। गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। सीओ का बयान क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद ने बताया कि "अभियान के तहत चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। 

आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में 02 बदमाश घायल हुए हैं। दोनों शातिर गौ तस्कर हैं और 15 अगस्त की गौकशी में वांछित थे। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।"आपराधिक इतिहास आरिफ: मुअसं 217/26 गोवध अधि0, मुअसं 218/26 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 394/2007 धारा 302/201 भादवि थाना गुलावठी   राशिद: मुअसं 217/26 गोवध अधि0, मुअसं 218/26 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 619/2013 धारा 323, 332, 353, 504, 506 भादवि थाना कोतवाली देहात गिरफ्तार करने वाली टीम थाना चोला: दिग्विजय नाथ शाही, प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 हरविन्द जुरैल, उ0नि0 संदीप सरोज, का0 संदीप, का0 अंकित  

स्वाट टीम: निरीक्षक मोहम्मद असलम, प्रभारी, उ0नि0 संदीप कुमार, है0का0 कपिल नैन, है0का0 मोहित कुमार, है0का0 प्रदीप कुमार, है0का0 निकुंज यादव, है0का0 मौ0 आरिफ, है0का0 अंकुर धामा, का0 रोहित कुमार, का0 नरेन्द्र कुमार, का0 सचिन चौहान, का0 श्याम सुंदर, का0 अमित कुमार

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें