भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा कांग्रेस नेताओं ने अनूपशहर में दर्जनों बूथों का किया दौरा, बीएलओ से पारदर्शिता की अपील मेरठ परिक्षेत्र में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 208 गिरफ्तार भदोही: भुजनी-भंडा में मां दुर्गा की भक्ति का भव्य संगम, नौ दिवसीय महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु; गांव में उत्सव जैसा माहौल
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

सरकारी भांग के ठेके की आड़ में कथित गांजे का खेल? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

आज का मुददा बुलंदशहर (त्रिलोक चन्द ) : गुलावठी क्षेत्र में सरकारी भांग के ठेके की आड़ में कथित तौर पर गांजे की बिक्री किए जाने का आरोप सामने आया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 18 Aug 2026, 08:36 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
सरकारी भांग के ठेके की आड़ में कथित गांजे का खेल? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

बुलंदशहर (त्रिलोक चन्द ) : गुलावठी क्षेत्र में सरकारी भांग के ठेके की आड़ में कथित तौर पर गांजे की बिक्री किए जाने का आरोप सामने आया है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे मामले को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वायरल वीडियो में कथित तौर पर गांजे की बिक्री से जुड़ी गतिविधियां दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का बाजार गर्म है और जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि गुलावठी में सरकारी भांग के ठेके की आड़ में खुलेआम गांजे का कारोबार किया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी मानी जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोप सही हैं, तो आखिर सरकारी ठेके की आड़ में प्रतिबंधित मादक पदार्थ की कथित बिक्री कैसे चल रही थी? क्या संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी थी या फिर पूरे मामले से अनजान बने रहे। मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की कथित मिलीभगत को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

 हालांकि इन आरोपों की भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यही वजह है कि निष्पक्ष जांच के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मामले की गहराई से जांच की जाए तो वायरल वीडियो के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है। साथ ही यह भी पता चल सकता है कि कथित तौर पर गांजे की बिक्री कहां से और किसके संरक्षण में संचालित हो रही थी।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें