भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 17 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बुलंदशहर निकुंज हॉल में मिशन शक्ति-6.0 पर अंतरविभागीय गोष्ठी, महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने की अध्यक्षता रामलीला की शुरुआत भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित बुलंदशहर - डेढ़ साल के बेटे की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में शबरी के झूठे बेर खाकर प्रभु श्रीराम ने दिया समरसता का संदेश एनएचआरएसीएफ द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके डिटेन, गाड़ी में ले गई दिल्ली पुलिस 22 अक्टूबर से एनसीआर में गूंजेगा ‘जय भवानी, जय शिवाजी भरत मिलाप का भावुक मंचन, विधायक कुलवंत सिंह ने कहा—रामलीला मनोरंजन नहीं, जीवन जीने की सीख है
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

दिल्ली के जाफराबाद में अवैध शराब के गोदाम पर छापा, 1,576 क्वार्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में स्पेशल स्टाफ/एनईडी की टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 06 Sep 2026, 09:25 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
दिल्ली के जाफराबाद में अवैध शराब के गोदाम पर छापा, 1,576 क्वार्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में स्पेशल स्टाफ/एनईडी की टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी केकब्जे से 1,576 क्वार्टर बोतलें अवैध शराब बरामद की हैं। शराब की बरामद बोतलों पर “केवल हरियाणामें बिक्री के लिए” लिखा हुआ है।पुलिस के अनुसार 4 और 5 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात स्पेशल स्टाफ/एनईडी को सूचना मिली थीकि जफराबाद इलाके में एक गोदाम में अवैध शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार परएसीपी/ऑपरेशन्स की निगरानी में और इंस्पेक्टर अरविंद सिंह, आईसी/स्पेशल स्टाफ के नेतृत्व में टीमगठित की गई। टीम ने जाफराबाद स्थित सब्जी मंडी प्राइमरी स्कूल के पास जम्मू मोहल्ला में 158/2 नंबर के गोदाम पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को गोदाम से 32 कार्टन मिले। इन कार्टनों की जांच करने पर इनमें कुल1,576 क्वार्टर बोतलें बरामद हुईं। इन्हें दिल्ली में बेचने की योजना थी, जबकि शराब दिल्ली में बिक्री केलिए अधिकृत नहीं है।कार्रवाई के दौरान गोदाम केमालिक दीपक उर्फ छापा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की उम्र 28 वर्षहै और वह बाबरपुर (दिल्ली) का रहने वाला है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनीकार्रवाई शुरू कर दी गई है।मामले में जाफराबाद थाना पुलिस ने दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33 के तहत एफआईआर दर्जकी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी शराब कहां से लाता था और इसे दिल्ली में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, दीपक उर्फ छापा के खिलाफ डकैती, चोरी, झपटमारी, आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम और शस्त्रअधिनियम से जुड़े 17 मामले दर्ज रहे हैं। पुलिस ने उसे थाना वेलकम का बैड कैरेक्टर भी बताया है।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अवैध शराब की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें