भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा कांग्रेस नेताओं ने अनूपशहर में दर्जनों बूथों का किया दौरा, बीएलओ से पारदर्शिता की अपील मेरठ परिक्षेत्र में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 208 गिरफ्तार भदोही: भुजनी-भंडा में मां दुर्गा की भक्ति का भव्य संगम, नौ दिवसीय महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु; गांव में उत्सव जैसा माहौल
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

बुलंदशहर से नोएडा पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान, सनातन सम्मेलन को लेकर मंथन

बुलंदशहर/। विश्व सनातन हिन्दू फाउंडेशन द्वारा रविवार को नोएडा में दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पहला कार्यक्रम सेक्टर-20 में और दूसरा सोरखा गांव में मुंदर यादव के आवास पर हुआ।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 07 Sep 2026, 08:58 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बुलंदशहर से नोएडा पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान, सनातन सम्मेलन को लेकर मंथन

आज का मुद्दा /पुष्पेन्द्र कुमार

बुलंदशहर/। विश्व सनातन हिन्दू फाउंडेशन द्वारा रविवार को नोएडा में दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पहला कार्यक्रम सेक्टर-20 में और दूसरा सोरखा गांव में मुंदर यादव के आवास पर हुआ।कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान विशेष रूप से बुलंदशहर से नोएडा पहुंचे, जबकि कार्यक्रमों की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव मुकुल चौहान ने की।

दोनों कार्यक्रमों में सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक एकता और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई। सोरखा गांव में मुंदर यादव ने अपने पूरे परिवार के साथ फाउंडेशन की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
राष्ट्रीय सचिव मुकुल चौहान ने कहा कि नोएडा के दोनों कार्यक्रम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और परिवारों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने सनातन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान दिसंबर 2026 में गौतमबुद्ध नगर में भव्य सनातन सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की गई।कार्यक्रम में अमित चौहान, मनीष चौहान, विकास चौहान, विजय, रोहित, अनिल राजपूत, ठाकुर आशीष चौहान, जितेंद्र राणा, सचिन राणा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें