भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 29 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
तीन साल से अफसरों के चक्कर,फिर भी नहीं खुला मुख्यमार्ग शिष्टाचार भेंट में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का सम्मान नगर के अलग-अलग स्थानों पर शदीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया नगर निगम पंचकूला के मेयर ने एडहोक कमेटियां का गठन नियमों के विरुद्ध किया है - ओ पी सिहाग पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल का गुरुग्राम दौरा दोस्त ही निकला हत्यारा, शराब पार्टी के दौरान डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या; पुलिस ने आरोपी को दबोचा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने डॉ. ऋषि पाल मथाना के पिता के निधन पर जताया शोक आर्य समाज वार्षिकोत्सव में वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंघल सम्मानित पितरों की स्मृति में भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन, डॉ. दानी राणा के जन्मदिन पर कटेगा केक
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

खुर्जा में प्राधिकरण का चला बुलडोजर: 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, दो व्यावसायिक निर्माण सील

बुलन्दशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों और बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ अपना रुख बेहद सख्त कर लिया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 08 Sep 2026, 08:26 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
खुर्जा में प्राधिकरण का चला बुलडोजर: 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, दो व्यावसायिक निर्माण सील

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

सोनू ( पवनेश कौशिक) आज का मुद्दा

बुलन्दशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों और बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ अपना रुख बेहद सख्त कर लिया है। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ खुर्जा विकास क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 13 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को जमींदोज कर दिया। इसके अलावा दो स्थानों पर अवैध रूप से बनाए जा रहे व्यावसायिक निर्माणों को भी सील किया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के भू-माफियाओं और अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।

प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकारपुर रोड स्थित ग्राम बगराई में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों पर यह गाज गिरी है। यहाँ रिंकू शर्मा द्वारा लगभग 8 बीघा भूमि में और रईश व शफीक आदि द्वारा लगभग 5 बीघा भूमि में अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर इन दोनों अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।वहीं दूसरी ओर, टीम ने सर्विस रोड (ग्राम मुण्डाखेड़ा) पर कल्लन खाँ पुत्र बाबूद्दीन द्वारा लगभग 130 वर्ग मीटर क्षेत्र में किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया। इसके साथ ही एनएच-34 खुर्जा बाईपास पर हाईवे चौपाटी के सामने श्रीमती शहनाज पत्नी साबिर द्वारा 110 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किए गए एक अन्य व्यावसायिक अवैध निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई है।

यह पूरी सील और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बुलन्दशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के सख्त निर्देशों पर की गई। मौके पर प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता और अन्य स्टाफ के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।कार्रवाई के बाद प्राधिकरण की उपाध्यक्ष महोदया ने आम जनमानस से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति बिना मानचित्र (नक्शा) स्वीकृति के किसी भी प्रकार का विकास या निर्माण कार्य न करे। उन्होंने जनता को आगाह किया है कि किसी भी अवैध कॉलोनी के अंदर प्लॉट (भूखण्ड) की खरीद-फरोख्त न करें।

प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कॉलोनियों की पूरी सूची आधिकारिक वेबसाइट www.bkdaup.com पर उपलब्ध है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि इस सूची के अलावा अन्य सभी कॉलोनियां अनाधिकृत हैं। चेतावनी दी गई है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ प्राधिकरण का यह प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें