आज का मुद्दा / पुष्पेन्द्र कुमार
अनूपशहर: थाना अनूपशहर पुलिस और यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने नकली CBI अधिकारी बनकर व्यापारी के घर डकैती डालने वाले 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।19 दिसंबर 2025 को बदमाश अंकुर उर्फ प्रवीण अपने अन्य साथियों के साथ खुद को CBI अधिकारी बताकर व्यापारी के आवास में घुस गया था। आरोपियों ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली और फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना अनूपशहर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने इस घटना में शामिल 5 अभियुक्तों को 31 दिसंबर 2025 को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और उनके विरुद्धगैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए मेरठ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।मुखबिर की सूचना पर 7 सितंबर की रात पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान:
अंकुर उर्फ प्रवीण पुत्र हरवीर उर्फ हमवीर, निवासी नगला लच्छी, थाना जसवंतनगर, जनपद इटावा, हाल निवासी ग्राम केसरी राजौरा, थाना नसीरपुर, जनपद फिरोजाबाद। पुलिस के अनुसार अभियुक्त शातिर लुटेरा है और उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में 7 मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
थाना अनूपशहर पुलिस: प्रभारी निरीक्षक जयकिशोर गौतम, उ0नि0 सवित कुमार, उ0नि0 हर्ष मिश्रा, का0 संदीप कुमार, का0 गौरव गौतमयूपी STF नोएडा यूनिट: उ0नि0 दीपक कुमार, है0का0 अमरदीप, है0का0 आकाश, है0का0 सुबोध कुमार, है0का0 देवदत्त सिंह, है0का0 सतेन्द्र कुमार, है0का0 खुर्शीद आलम, है0का0 मनोज कुमार