भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 15 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
स्ट्रोक के पीछे दो बड़े कारण, नस में क्लॉट या ब्लीडिंग स्याना में मिशन शक्ति के तहत निकाली जागरूकता रैली जिलाधिकारी ने तहसील सदर के ग्राम गिरधरपुर में धान फसल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण* नोएडा में सदस्य, शिकायत निवारण समिति, नोएडा अथॉरिटी विरेश तिवारी से मिले पवन राय और ध्रुव राय, शिक्षा व समाजसेवा सहित समसामयिक मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा बुलंदशहर - त्योहारों को लेकर एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर महाप्रहार, बांदा को मिलेगी हाईटेक एंटीकरप्शन थाने की सौगात शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में राष्ट्रपति भवन से आखिरी व्याख्यान तक: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का वह जीवन, जो मृत्यु के बाद भी भारत को पढ़ा रहा है बीडीएम स्कूल में गूंजा मिशन शक्ति का मंत्र, छात्राओं को सिखाया सुरक्षा का कवच अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सिंह सैनी
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Lifestyle

स्ट्रोक के पीछे दो बड़े कारण, नस में क्लॉट या ब्लीडिंग

बुलंदशहर (त्रिलोक चन्द) : वर्ल्ड स्ट्रोक के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है, क्योंकि यह एक ऐसी मेडिकल इमरजेंसी है, जो पल भर में किसी की जिंदगी बदल सकती है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 15 Oct 2026, 03:49 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
स्ट्रोक के पीछे दो बड़े कारण, नस में क्लॉट या ब्लीडिंग

आज का मुददा बुलंदशहर (त्रिलोक चन्द) : वर्ल्ड स्ट्रोक के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है, क्योंकि यह एक ऐसी मेडिकल इमरजेंसी है, जो पल भर में किसी की जिंदगी बदल सकती है। कई बार परिवारों को अचानक समझ नहीं आता कि मरीज के साथ क्या हो रहा है। स्ट्रोक के दौरान दिमाग तक खून की सप्लाई अचानक रुक जाती है या दिमाग की कोई नस फट जाती है, जिससे दिमाग को नुकसान पहुंचता है। हालांकि, सभी स्ट्रोक एक जैसे नहीं होते। स्ट्रोक मुख्य रूप से दो तरह से होता है, क्लॉट बनने से नस में रुकावट और नस फटने से ब्लीडिंग।

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर, डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया, न्यूरोलॉजिस्ट के तौर पर अपने कई वर्षों के अनुभव में मैंने देखा है कि स्ट्रोक होने पर परिवारों को अक्सर समझ नहीं आता कि मरीज के साथ क्या हो रहा है। स्ट्रोक को आसान भाषा में ब्रेन अटैक कहा जा सकता है। करीब 80 प्रतिशत स्ट्रोक तब होते हैं, जब दिमाग तक खून पहुंचाने वाली नस में क्लॉट बनने से उसका बहाव रुक जाता है। वहीं, कुछ मामलों में दिमाग की नस फट जाती है और ब्लीडिंग होने लगती है।

क्लॉट के कारण होने वाले स्ट्रोक में नस के अंदर रुकावट आ जाती है, जबकि दूसरे प्रकार के स्ट्रोक में दिमाग की नस फट जाती है और खून आसपास के टिश्यू में फैलने लगता है। इससे खोपड़ी के अंदर दबाव बढ़ता है और दिमाग की स्वस्थ सेल्स को नुकसान पहुंच सकता है।

क्लॉट और ब्लीड के कारण भले ही अलग हों, लेकिन इनके लक्षण अक्सर एक जैसे दिखाई देते हैं। इसलिए स्ट्रोक किस तरह का है, यह पहचानने की कोशिश करने के बजाय इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना जरूरी है। इसके लिए BEFAST को याद रखा जा सकता है। इसमें B यानी बैलेंस, अचानक शरीर का संतुलन बिगड़ना, E यानी आइज़, अचानक देखने में परेशानी होना या चीजें दो-दो दिखाई देना, F यानी फेस, चेहरे का एक तरफ झुक जाना, A यानी आर्म्स, हाथ या पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन, S यानी स्पीच, बोलने में परेशानी होना, जैसे लड़खड़ाकर बोलना या भ्रम की स्थिति होना, और T यानी टाइम, यानी इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देने पर समय बर्बाद किए बिना मरीज को तुरंत अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाना।

स्ट्रोक के लक्षणों को पहचानने और इससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक होना जरूरी है। समय रहते लक्षणों को पहचानकर तुरंत मेडिकल मदद लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Lifestyle

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें