नई दिल्ली, आज शाम को दिल्ली के कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी ने तिरंगा मार्च की कॉल दी है इससे पहले दिल्ली पुलिस सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके के दिल्ली स्थित उनके ठिकाने पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।अभिजीत दीपके दिल्ली में झंडेवालान स्थित एक घर में रह रहे हैं। दिल्ली पुलिस दोपहर लगभग 2 बजे वहां पहुंची है।
एनसीपी प्रवक्ता के घर रुके हैं अभिजीत
अनीश गावंडे एनसीपी के प्रवक्ता हैं उन्हीं के घर पर अभिजीत दीपके इस बार ठहरे हैं। पहले अभिजीत जब दिल्ली आते थे तो वो कहीं और रहते थे।
पुलिस ने नहीं दी है तिरंगा यात्रा की अनुमति
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को आज तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति दिल्ली पुलिस नहीं देगी। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस फिर से पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं।दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर सीजेपी के पिछले कंडक्ट को देखते हुए अति संवेदनशील नई दिल्ली जिले में सीजेपी को किसी भी स्थिति में तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।