भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 16 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
रामलीला की शुरुआत भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित बुलंदशहर - डेढ़ साल के बेटे की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में शबरी के झूठे बेर खाकर प्रभु श्रीराम ने दिया समरसता का संदेश एनएचआरएसीएफ द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके डिटेन, गाड़ी में ले गई दिल्ली पुलिस 22 अक्टूबर से एनसीआर में गूंजेगा ‘जय भवानी, जय शिवाजी भरत मिलाप का भावुक मंचन, विधायक कुलवंत सिंह ने कहा—रामलीला मनोरंजन नहीं, जीवन जीने की सीख है जुए के अड्डे पर कोतवाली पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार, 2.16 लाख नकद बरामद
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

शारदीय नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 16 Oct 2026, 08:10 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

गौतमबुद्धनगर 

 शारदीय नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की अलग अलग टीमों द्वारा जनपद में 15.10.26 को देर रात्रि तक तथा 16.10.26 को  छापेमारी अभियान जारी रखा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, रितु सक्सेना टीम द्वारा सेक्टर 63, सेक्टर 67 एवं सेक्टर 68 स्थित मिठाई एवं नमकीन निर्माणशाला का निरीक्षण करके खोया का 01 एवं नमकीन में प्रयुक्त किए जाने वाले टकाटक मसाले का 01 नमूना लिया गया। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र नाथ वर्मा की टीम द्वारा दादरी स्थित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रोजो से वैद्यनाथ शहद के अलग अलग बैच के कुल 02 नमूने लिए गए तथा लेबल पर यूज़ बाय डेट अथवा एक्सपायरी तिथि अंकित न होने के व मिथ्याछाप होने कारण सीज किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ पी सिंह तथा अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा ईकोटेक 01 स्थित डोमिनोज पिज्जा की बेस किचिन से  रिफाइंड  सोयाबीन ऑयल खुला, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल पैक, पनीर तथा वेज मोमोज़ का 01-01 नमूना लिया गया तथा सफाई एवं स्वच्छता संतोषजनक न पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किया गया। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय बहादुर पटेल एवं विशाल गुप्ता की टीम द्वारा सेक्टर 44 नोएडा स्थित स्विग्गी इंस्टमार्ट तथा सेक्टर 142 स्थित बिग बॉस्केट स्टोर का निरीक्षण किया गया और सफाई एवं स्वच्छता संतोषजनक न मिलने तथा आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर नोटिस जारी किया गया। मेरठ से आए खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्येंद्र तोमर की टीम द्वारा  तुगलपुर ग्रेटर नोएडा स्थित जेप्टो स्टोर से भुना चना का 01 नमूना लेकर स्वच्छता एवं सफाई संतोषजनक न होने तथा आवश्यक अभिलेख मौके पर न दिखाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार एवं विजय बहादुर पटेल की टीम द्वारा नॉलेज पार्क 3 स्थित फ्लिपकार्ट स्टोर का निरीक्षण किया गया तथा सरसों के तेल का 01 नमूना लेकर लगभग 40 किलोग्राम सरसों का तेल लेवल पर बैच नंबर, पैकिंग तिथि एवं एक्सपायरी तिथि अंकित न होने के कारण सीज कर दिया गया। 

 इस प्रकार कुल 10 नमूनें लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं। समस्त खाद्य सामिग्री विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई किसी प्रकार की खाद्य सामिग्री खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाइसेंसी/पंजीकृत आपूर्तिकर्ता से खरीदें तथा खरीद बिल अवश्य लिए जाएं और निर्माण तिथि व बैच नंबर आदि देखकर ही खाद्य सामग्री प्राप्त करें व उपभोक्ताओं को बिक्री करें।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें