भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 29 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अवैध निर्माण पर विकास प्राधिकरण का शिकंजा, 50 वर्ग मीटर निर्माण किया सील जिला बरेली के सिमरावा में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह का जोरदार स्वागत, राजपाल कश्यप को बनाया जिला अध्यक्ष डिग्रियां हाथ में, नौकरी नदारद! बेरोजगारी से जूझते युवाओं के लिए बाइक टैक्सी का रास्ता खोलने की गडकरी की अपील! 20 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कर्मचारियों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन गुटखे पर बैन, फिर भी करोड़ों का खेल! कळवा में 95 लाख का जहरीला कारोबार बेनकाब! विधानसभा चुनाव-2027 : सेक्टर व पुलिस सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, डीएम ने दिए कड़े निर्देश स्पोर्ट्स फेस्ट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, बैडमिंटन-वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले नगीना के महाराणा प्रताप गेस्ट हाउस में भाकियू महाशक्ति की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत अब महिलाओं को केवल वोट नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी चाहिए — वीरेश तिवारी 108 कुंडीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ शुरू, 140 करोड़ आहुतियों से विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

किशोरी की मौत पर पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

रिसिया थाना क्षेत्र के लौकी गांव में 16 वर्षीय किशोरी सुबी पुत्री राशिद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 18 Oct 2026, 05:07 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
किशोरी की मौत पर पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

रिसिया, बहराइच

रिसिया थाना क्षेत्र के लौकी गांव में 16 वर्षीय किशोरी सुबी पुत्री राशिद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में किशोरी के पिता राशिद ने रिसिया थाने में प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने और मौत का कारण जानने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

पिता की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल किशोरी की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण
थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किशोरी की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें