भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 05 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
त्योहारों पर सुरक्षा कड़ी, ASP नगर ने रात में किया चेकिंग अभियान सिकंदराबाद में भाजपा के दोनों मंडलों की संयुक्त मासिक बैठक संपन्न, सीएम योगी के गाजियाबाद दौरे को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान जिम्स ग्रेटर नोएडा में ‘विकसित भारत युवा संवाद–Know Your Vote’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 200 युवाओं ने लिया भाग ओवरलोड वैन में बच्चों का जानलेवा सफर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने हेतु ऑटो एवं ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का किया गया चयन दादरी में खुले में निर्माण सामग्री रखने वालों पर नगर पालिका सख्त, दुकानदारों को दी चेतावनी गंगा में डूब रहे 7 श्रद्धालुओं को सिपाही ने बचाया, एसएसपी ने किया सम्मानित मोदीनगर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा 61वें जन्मदिन पर मन्नत की बालकनी में पहुंचे शाहरुख, फैंस को दिया खास तोहफा अनूपशहर में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ ने किया पैदल मार्च
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

जिम्स ग्रेटर नोएडा में ‘विकसित भारत युवा संवाद–Know Your Vote’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 200 युवाओं ने लिया भाग

माय भारत, गौतमबुद्धनगर द्वारा जेआईएमएस (JIMS), ग्रेटर नोएडा के सहयोग से ‘विकसित भारत युवा संवाद- Know Your Vote कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 युवाओं ने प्रतिभाग किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 04 Nov 2026, 06:59 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
जिम्स ग्रेटर नोएडा में ‘विकसित भारत युवा संवाद–Know Your Vote’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 200 युवाओं ने लिया भाग

माय भारत, गौतमबुद्धनगर द्वारा जेआईएमएस (JIMS), ग्रेटर नोएडा के सहयोग से ‘विकसित भारत युवा संवाद- Know Your Vote कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री, उत्तर प्रदेश महामेधा नागर तथा संयोजक के रूप में  जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा राज नागर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में माय भारत के उपनिदेशक शिवेंद्र सिंह ने युवाओं को माय भारत की विभिन्न गतिविधियों एवं पहलों, विशेषकर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 और विकसित भारत युवा संसद (VBYP) के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा देश के लोकतांत्रिक और विकासात्मक भविष्य की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। माय भारत का उद्देश्य युवाओं को जागरूक, सक्रिय एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है। उन्होंने युवाओं से माय भारत के मंच से जुड़कर विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

युवा आइकॉन प्रियांशु चौधरी ने ‘Know Your Vote’ विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया। इसके पश्चात महामेधा नागर एवं  प्रियांशु चौधरी के साथ युवाओं का संवाद आयोजित हुआ, जिसमें मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक प्रक्रिया तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के संबंध में जागरूकता प्रदान की गई। महामेधा नागर ने अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक एवं जिम्मेदार होना आवश्यक है। युवाओं को मतदाता के रूप में अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी रखनी चाहिए तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। संवाद के दौरान युवाओं ने प्रश्नोत्तर सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में खेल जगत में उपलब्धियाँ हासिल करने वाले जिला एवं राष्ट्रीय के खिलाड़ी प्रिया सिंह (बॉक्सिंग), आदिल हुसैन (कबड्डी), लक्ष्मी सिंह (नेटबॉल), सचिन कुमार एवं (कुश्ती) एवं जीशान गिल (जूडो) को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जेआईएमएस (JIMS) के निदेशक प्रो0 डॉ0 सचिन यादव, कुलसचिव डॉ0 आर.एन. राजोटिया, एचओडी/एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अंबिका राठी, डॉ0 सर्वेंद्र तिवारी, डॉ0 योगेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक शपथ एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें