भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 07 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर खनन अधिकारी का बड़ा एक्शन तीन डंपर सीज। दीपावली, भाई दूज एवं छठ पूजा के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी शिकारपुर में सीओ ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा धनतेरस पर अंसारी रोड बाजार में मेले का शुभारंभ, डीएम-एसएसपी ने किया फीता काटकर उद्घाटन मुख्यमंत्री ने ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को किया संबोधित शहर में पहली बार होगा ‘श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम’, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तट श्री नंगली साहिब की 52वीं पावन पदयात्रा का शुभारंभ, दिल्ली से 7 नवंबर को सद्गुरुधाम पहुंचेगी यात्रा राजघाट पर महा गंगा आरती दीपोत्सव का आयोजन, श्रद्धालुओं को दिलाई गई गंगा शपथ.. एम्स इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस संपन्न, 7 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चयनित त्योहारों पर सुरक्षा कड़ी, ASP नगर ने रात में किया चेकिंग अभियान
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

दीपावली, भाई दूज एवं छठ पूजा के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

आगामी पावन त्योहारों दीपावली, भाई दूज एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए परिवहन विभाग, गौतमबुद्धनगर द्वारा बस, टैक्सी एवं ऑटो/टेंपो संचालन संघों के साथ बैठक आयोजित की गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 07 Nov 2026, 01:31 AM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
दीपावली, भाई दूज एवं छठ पूजा के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

गौतमबुद्धनगर आगामी पावन त्योहारों दीपावली, भाई दूज एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए परिवहन विभाग, गौतमबुद्धनगर द्वारा बस, टैक्सी एवं ऑटो/टेंपो संचालन संघों के साथ बैठक आयोजित की गई। त्योहारों के दौरान आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा सके, इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा वाहन स्वामियों, चालकों एवं परिचालकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

परिवहन विभाग द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी चालक एवं परिचालक यात्रा के दौरान यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों के साथ सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक व्यवहार करें। किसी भी प्रकार की अभद्रता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही त्योहारों की आड़ में किसी भी रूट पर निर्धारित किराए से अधिक वसूली न की जाए। अतिरिक्त किराया वसूलने की शिकायतों की जांच के लिए विभागीय प्रवर्तन दल द्वारा निगरानी की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर परमिट निरस्तीकरण एवं वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

सभी बस, टैक्सी, ऑटो एवं टेंपो संचालकों को वाहनों की निर्धारित बैठने की क्षमता के अनुरूप ही सवारियां बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा किसी भी यात्री को बस के पायदान, छत अथवा वाहन के पीछे लटककर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करेंगे तथा एक्सप्रेसवे एवं मुख्य मार्गों पर तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

नशे की हालत में वाहन चलाने पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। सभी परिवहन संघ अपने स्तर से भी चालकों की जांच सुनिश्चित करेंगे। जांच के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर संबंधित चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने सहित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए आईएसआई मार्क हेलमेट तथा कार एवं टैक्सी में चालक सहित आगे एवं पीछे बैठने वाले सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य किया गया है।

सड़क सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को रेड लाइट का उल्लंघन न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े न करने तथा लेन ड्राइविंग का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।परिवहन विभाग, गौतमबुद्धनगर द्वारा सभी वाहन स्वामियों एवं परिवहन संघों से अपील की गई है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें तथा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. उदित नारायण पाण्डेय
ए.आर.टी.ओ. (प्रवर्तन)
गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें