भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 07 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर खनन अधिकारी का बड़ा एक्शन तीन डंपर सीज। दीपावली, भाई दूज एवं छठ पूजा के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी शिकारपुर में सीओ ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा धनतेरस पर अंसारी रोड बाजार में मेले का शुभारंभ, डीएम-एसएसपी ने किया फीता काटकर उद्घाटन मुख्यमंत्री ने ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को किया संबोधित शहर में पहली बार होगा ‘श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम’, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तट श्री नंगली साहिब की 52वीं पावन पदयात्रा का शुभारंभ, दिल्ली से 7 नवंबर को सद्गुरुधाम पहुंचेगी यात्रा राजघाट पर महा गंगा आरती दीपोत्सव का आयोजन, श्रद्धालुओं को दिलाई गई गंगा शपथ.. एम्स इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस संपन्न, 7 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चयनित त्योहारों पर सुरक्षा कड़ी, ASP नगर ने रात में किया चेकिंग अभियान
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

धनतेरस पर अंसारी रोड बाजार में मेले का शुभारंभ, डीएम-एसएसपी ने किया फीता काटकर उद्घाटन

बुलंदशहर। धनतेरस पर्व के शुभ अवसर पर शुक्रवार को अंसारी रोड बाजार में आयोजित मेले का जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 07 Nov 2026, 01:19 AM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
धनतेरस पर अंसारी रोड बाजार में मेले का शुभारंभ, डीएम-एसएसपी ने किया फीता काटकर उद्घाटन

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर। धनतेरस पर्व के शुभ अवसर पर शुक्रवार को अंसारी रोड बाजार में आयोजित मेले का जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।अंसारी रोड व्यापारी सुरक्षा फोरम द्वारा बाजार में खरीदारी करने आने वाले नागरिकों को आकर्षित करने तथा दीपावली पर्व के उल्लास को बढ़ाने के उद्देश्य से बाजार को भव्य एवं आकर्षक विद्युत लाइटिंग से सजाकर मेले का आयोजन किया गया।

शुभारंभ के बाद दोनों अधिकारियों ने बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने व्यापारियों द्वारा की गई आकर्षक विद्युत सजावट एवं मेले की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आयोजन की प्रशंसा की।इस अवसर पर डीएम एवं एसएसपी ने व्यापारी बंधुओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए सभी को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


एसएसपी ने कहा कि दीपावली पर्व के दृष्टिगत बाजारों में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनपदवासियों से पर्व को आपसी सौहार्द, शांति, भाईचारे एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें