भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 29 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अवैध निर्माण पर विकास प्राधिकरण का शिकंजा, 50 वर्ग मीटर निर्माण किया सील जिला बरेली के सिमरावा में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह का जोरदार स्वागत, राजपाल कश्यप को बनाया जिला अध्यक्ष डिग्रियां हाथ में, नौकरी नदारद! बेरोजगारी से जूझते युवाओं के लिए बाइक टैक्सी का रास्ता खोलने की गडकरी की अपील! 20 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कर्मचारियों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन गुटखे पर बैन, फिर भी करोड़ों का खेल! कळवा में 95 लाख का जहरीला कारोबार बेनकाब! विधानसभा चुनाव-2027 : सेक्टर व पुलिस सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, डीएम ने दिए कड़े निर्देश स्पोर्ट्स फेस्ट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, बैडमिंटन-वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले नगीना के महाराणा प्रताप गेस्ट हाउस में भाकियू महाशक्ति की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत अब महिलाओं को केवल वोट नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी चाहिए — वीरेश तिवारी 108 कुंडीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ शुरू, 140 करोड़ आहुतियों से विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

दीपोत्सव में जगमगाई नोएडा फेस-2 मंडी, अन्नदाताओं का हुआ सम्मान

धनतेरस पर शुक्रवर को कृषि उत्पादन मंडी समिति में स्वच्छता समृद्धि व खुशहाली का अनूठा संगम देखने को मिला। स्वच्छ मंडी शुभ मंडी अभियान के तहत आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में दीपों की जगमगाहट के बीच किसानों के सम्मान और स्वछता का संदेश दिया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 08 Nov 2026, 07:12 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
दीपोत्सव में जगमगाई नोएडा फेस-2 मंडी, अन्नदाताओं का हुआ सम्मान

नोएडा फेस 2 मंडी में रंग-बिरंगे गुलालों से रंगोली बनाई गई। मंडी  सचिव पंकज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से पूरे परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया गया है। हरियाली के दृष्टिगत पुर मंडी परिषद में हरे भरे पेड़ पौधे लगाए गए है। 

 इस दौरान भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नोएडा फेस टू मंडी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता दादरी के पूर्व विधायक सतवीर नागर फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व मंडी सभापति नगर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। आईएस अवसर पर मुख्य अतिथि कैप्टन विकास गुप्ता ने अपस्थित लोगों को संबोधित करते हुऎ कहा की अन्नदाता किसान की मेहनत से देश व प्रदेश में उन्नति तथा प्रगति का रस्ता निकलता है ऐसे में उनका प्रोत्साहन बढ़ाना सर्वोपरि है। इस भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में नोएडा मंडी समिति की तरफ से कृषि उपज में विक्रय करने वाले दर्जनों किसानों को सम्मानित किया गया। किसानों के सम्मान के माध्यम से कृषि क्षेत्र में उनके अहम योगदान और परिश्रम को सराहा गया। मंडी समिति की ओर से प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य लोगों ने फेस टू मंडी सचिव पंकज कुमार शर्मा सभी कर्मचारी व्यापारी व किसान भाइयों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मंडी आपकी सौगात अन्नदाता किसानों की कड़ी मेहनत व व्यापारियों के बदौलत आज नई पहचान स्थापित कर रही है। जिन अन्नदाता किसान व्यापारी व कर्मचारी को इस भव्य दीपक को कार्यक्रम में मंच पर सम्मानित किया गया उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पूरे मंडी समिति परिवार का धन्यवाद दिया और कहां की प्रदेश सरकार किया सराहनीय पहल है जिसमें किसानों व्यापारियों कर्मचारी की मेहनत को साराहा गया है। इस दौरान किसानों और व्यापारियों ने कहा कि इस मंडी में और चार चांद लगाने के लिए हम लोग जी जान से मेहनत करेंगे देश व प्रदेश   की प्रगति में अपना योगदान देंगे

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें