कनावनी में अवैध मदरसे पर प्रशासन का ताला

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी में अवैध रूप से संचालित एक मदरसे को प्रशासन ने शनिवार को सील कर दिया।

Jun 6, 2026 - 19:26
Jun 6, 2026 - 19:32
 0  3
कनावनी में अवैध मदरसे पर प्रशासन का ताला

कनावनी में अवैध रूप से संचालित एक मदरसे को प्रशासन ने सील कर दिया

साहिबाबाद,इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी में अवैध रूप से संचालित एकमदरसे को प्रशासन ने शनिवार को सील कर दिया। जांच में मदरसा गैर-मान्यता प्राप्त पाया गया औरउसके पास आवश्यक सुरक्षा अनापत्ति प्रमाणपत्र भी नहीं थे।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाश चंद तिवारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान मदरसाजामिया खुल्फा ए रशिदीन को सील कर दिया गया।

 प्रशासन के अनुसार, यह संस्थान बिना मान्यता केसंचालित हो रहा था। साथ ही दमकल और विद्युत सुरक्षा विभाग से आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र भीप्राप्त नहीं किए गए थे।बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह हरनंदी नदी में मांस फेंकने की घटना के दौरान पकड़े गए दोकिशोरों से पूछताछ में इस मदरसे का नाम सामने आया था। इसके बाद महापौर सुनीता दयाल ने मामलेकी जांच के निर्देश दिए थे।प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में जिले में अवैध रूप से संचालित शैक्षणिक संस्थानोंके विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

 सूर्या हत्याकांड के बाद अब तक खोड़ा क्षेत्र में दो और कनावनीमें एक सहित कुल तीन अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है। आगे भी जांच के आधार परआवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।

Read this also:-

 https://aajkamudda.com/CEO-राकेश-सिंह-के-नेतृत्व-मै-‘एक-पेड़-माँ-के-नाम’-अभियान-के-तहत-यमुना-प्राधिकरण-ने-चलाया-व्यापक-वृक्षारोपण-अभियान

World Environment Day पर गौतमबुद्धनगर में 1.21 लाख पौधरोपण का लक्ष्य पूर्ण - https://aajkamudda.com/World-Environment-Day-पर-गौतमबुद्धनगर-में-1.21-लाख-पौधरोपण-का-लक्ष्य-पूर्ण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow