जनपद में 20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पर सीधी भर्ती -2025 परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा 08, 09 एवं 10 जून 2026 को आयोजित की जा रही आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पर सीधी भर्ती -2025 परीक्षा जनपद गौतम बुद्ध नगर में कुल 20 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में प्रथम पाली प्रातः 10:00 से 12:00 एवं द्वितीय पाली अपराह्न् 03:00 बजे से 05:00 बजे तक संपन्न कराई जा रही है।
पुलिस एवं समकक्ष पर सीधी भर्ती -2025 परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा 08, 09 एवं 10 जून 2026 को आयोजित की जा रही आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पर सीधी भर्ती -2025 परीक्षा जनपद गौतम बुद्ध नगर में कुल 20 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में प्रथम पाली प्रातः 10:00 से 12:00 एवं द्वितीय पाली अपराह्न् 03:00 बजे से 05:00 बजे तक संपन्न कराई जा रही है।
आयोजित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा आज परीक्षा केंद्र भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज, तिलपता ग्रेटर नोएडा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया को पूर्ण सतर्कता, पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाए तथा कंट्रोल रूम से सभी गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जाए। जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो रही है ।
निरीक्षण के दौरान, केंद्र व्यवस्थापक, विद्यालय प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?