तुगलकाबाद अग्निकांड :दो बहनों को बचाया, फिर बिल्ली के लिए आग में लौटी मुमताज

तुगलकाबाद अग्निकांड से जुड़ी एक मार्मिक और साहसिक कहानी सामने आई है।

Jun 13, 2026 - 19:08
 0  2
तुगलकाबाद अग्निकांड :दो बहनों को बचाया, फिर बिल्ली के लिए आग में लौटी मुमताज

तुगलकाबाद अग्निकांड

तुगलकाबाद अग्निकांड से जुड़ी एक मार्मिक और साहसिक कहानीसामने आई है। 23 वर्षीय मुमताज ने अपनी जान की परवाह किए बिना पहले अपनी दोनों छोटी बहनोंको धधकती इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन पालतू बिल्ली कोको को बचाने के लिए दोबाराआग और धुएं से घिरे घर में लौट गई। अब वह गंभीर अवस्था में अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष मेंजीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है।

परिजनों के अनुसार, घटना के समय तुगलकाबाद एक्सटेंशन स्थित पांच मंजिला इमारत में अचानकआग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं से भर गया। ऐसे मुश्किल हालात में मुमताज नेसाहस का परिचय देते हुए अपनी दोनों बहनों करिना (18) और सीमा (16) को सुरक्षित बाहर निकालदिया। दोनों बहनों को बाहर भेजने के बाद उसे अपनी पालतू बिल्ली कोको की चिंता सताने लगी और वहउसे ढूंढ़ने के लिए दोबारा घर के भीतर चली गई।घर के अंदर घना धुआं फैल चुका था। कुछ ही क्षणों में मुमताज खुद उसी धुएं के बीच फंस गई। 

दमघुटने और झुलसने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर अवस्था में सफदरजंग अस्पताल मेंभर्ती कराया गया, जहां वह बर्न वार्ड के गहन चिकित्सा कक्ष में उपचाराधीन है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow