योग सप्ताह के तृतीय दिवस पर जिला कारागार, सीआईएसएफ परिसर सूरजपुर एवं एनआईएमटी कॉलेज में आयोजित हुए योग कार्यक्रम

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग, गौतमबुद्ध नगर द्वारा संचालित योग सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस पर जनपद के विभिन्न संस्थानों में योगाभ्यास एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Jun 17, 2026 - 20:02
Jun 17, 2026 - 20:11
 0  2
योग सप्ताह के तृतीय दिवस पर जिला कारागार, सीआईएसएफ परिसर सूरजपुर एवं एनआईएमटी कॉलेज में आयोजित हुए योग कार्यक्रम

गौतमबुद्ध नगर द्वारा संचालित योग सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस पर जनपद के विभिन्न संस्थानों में योगाभ्यास एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

गौतमबुद्ध नगर :12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग, गौतमबुद्ध नगर द्वारा संचालित योग सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस पर जनपद के विभिन्न संस्थानों में योगाभ्यास एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक कुलभूषण धर दुबे एवं मनीष धर दुबे द्वारा जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर में योगाभ्यास सत्र का संचालन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला कारागार जेलर संजय साही ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया। योग प्रशिक्षकों द्वारा बंदियों एवं कारागार कर्मियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया।इसी क्रम में सीआईएसएफ परिसर, सूरजपुर में आयोजित योग शिविर में वरिष्ठ निरीक्षक कृष्ण चौधरी की उपस्थिति में जवानों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संदेश दिया गया।


 एनआईएमटी कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास के साथ-साथ योग के लाभों पर आधारित स्लोगन लेखन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में निदेशक सिद्धांत सिंह उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योग के प्रति अपनी जागरूकता एवं सकारात्मक विचारों को अभिव्यक्त किया। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में कार्यरत आयुर्वेदिक चिकित्सकों, फार्मासिस्टों एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्रों तथा आसपास के क्षेत्रों में योगाभ्यास शिविर एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को योग के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली में उसकी भूमिका के बारे में जागरूक किया गया।

आयुष विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन हेतु जनपद में व्यापक स्तर पर योग संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों में योग के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता निरंतर बढ़ रही है। यह जानकारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी गौतमबुद्ध नगर डॉक्टर वंदना रानी द्वारा दी गई।

Read this also:


       

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow