Greater noida शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में लगी आग

शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार रात पेंट, पॉलिश और अन्य ज्वलनशील केमिकल के कारण आग तेजी से फैली।

May 16, 2026 - 19:08
May 16, 2026 - 22:15
 0  8
Greater noida शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में  लगी आग

शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में  लगी आग

Greater noida शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार रात पेंट, पॉलिश और अन्यज्वलनशील केमिकल के कारण आग तेजी से फैली। आग लगते ही कई दुकानों से ऊंची लपटें उठने लगींऔर धुएं का गुबार छा गया। 

गनीमत रही कि जिस समय आग लगी, रात होने के चलते आधी सेज्यादा दुकानें बंद हो चुकी थीं।स्थानीय लोगों के अनुसार फर्नीचर तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और लकड़ी के सामान नेआग को तेजी से फैलाने का काम किया। आग के चलते करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जारही है। साथ ही, भयानक आग के कारण कई किलोमीटर क्षेत्र में धुआं फैल गया। आसपास सोसाइटी मेंरहने वाले लोगों को भी सांस लेने में परेशानी झेलनी पड़ी। राहगीरों को भी आने जाने में तकलीफ हुई।वहीं, सड़कों पर धुएं से दृश्यता न के बराबर तक हो गई, जिससे हालातों पर काबू पाने के लिए दमकलविभाग के अफसरों को मशक्कत करनी पड़ी।शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

आग की लपटें और धुआं दूरतक दिखाई दिया। आसपास मौजूद लोगों ने आग लगने का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया के
विविध प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि घटनास्थल के पासकई गाड़ियां रुकी हुई हैं और यातायात बुरी तरीके से प्रभावित है।12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीफर्नीचर मार्केट में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और कई दुकानें इसकीचपेट में आ गईं। मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौकेपर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास के जनपदों सेभी फायर टेंडर मंगाने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसी के हताहत होने की सूचना अभी नहींहै।

कई दुकानें अवैध रूप से बनी हैं

स्थानीय लोगों का दावा है कि मार्केट में कई दुकानें अवैध रूप से बनाई गई हैं और यहां सुरक्षा मानकोंका पालन नहीं किया जाता। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। पूर्व में भी मार्केट मेंआग लगने के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकरस्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पूर्व में पत्राचार भी किया था।

नौ बजे बंद हो गई थी दुकानें

फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग के बावजूद बड़ा हादसा टल गया। आग रात करीब दस से 11 बजेके बीच लगी, जब अधिकांश दुकानें बंद हो चुकी थीं और बाजार में लोगों की आवाजाही बेहद कम थी।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दिन के समय आग लगती तो स्थिति और भयावह हो सकती थी।

मार्केट में बड़ी संख्या में कर्मचारी, ग्राहक और मजदूर मौजूद रहते हैं, जिससे जनहानि की आशंका बढ़जाती। आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में लिया, जबकि दमकल विभाग की टीमें देर रात तक आगबुझाने में जुटी रहीं।

Read this

Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध

शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष

भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ

Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow