Greater noida श्री बद्रीश धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट (पंजी०), ग्रेटर नोएडा का प्रथम स्थापना दिवस ट्रस्ट मुख्यालय
“लोकाः समस्ताः सुखिनो भवन्तु” के पावन भाव को आत्मसात करते हुए श्री बद्रीश धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट (पंजी०), ग्रेटर नोएडा का प्रथम स्थापना दिवस ट्रस्ट मुख्यालय, जे–218, गामा–2, ग्रेटर नोएडा में सायं 4 बजे अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
श्री बद्रीश धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट (पंजी०), Greater noida का प्रथम स्थापना दिवस ट्रस्ट मुख्यालय
Greater noida का प्रथम स्थापना दिवस ट्रस्ट मुख्यालय, जे–218, गामा–2, Greater noida में सायं 4 बजे अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश के पूजन एवं सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ से किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष श्री वी. पी. नवानी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में ट्रस्ट की स्थापना के उद्देश्य, सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण, वैदिक शिक्षा, गुरुकुल परंपरा, गौसेवा, निर्धन एवं अनाथ बच्चों की शिक्षा, वृद्धजन सेवा तथा सामाजिक एवं आध्यात्मिक उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पिछले एक वर्ष में ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न सेवा कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जुड़कर सहयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति, संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों को समाज में पुनः स्थापित करना है।
ट्रस्ट के संरक्षक श्री मोहन प्रसाद नवानी ने उपस्थित सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे धर्मार्थ कार्य निरंतर आगे बढ़ते हैं और समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।इस अवसर पर श्री शिव प्रसाद नवानी, अजय नवानी, विजय नवानी, अनिल पांडेय, सिद्धार्थ पांडेय, आशीष खण्डूरी, मनोरमा, ऊषा नवानी, कुसुम ,आरती, कोमल, किरण, मीना बिष्ट, सोनाली, वंदना पांडेय , स्वाति सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्यगण एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ सम्पंन हुआ ।
Read this
Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध
शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष
भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ
Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण
What's Your Reaction?