Noida जर्जर फ्लैटों की जांच और पुनर्निर्माण की मांग तेज

नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह के नेतृत्व में शनिवार को नोएडा के जनता फ्लैटों की जर्जर एवं दयनीय स्थिति को लेकर नोएडा विधायक पंकज सिंह को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।

May 16, 2026 - 22:27
May 16, 2026 - 22:28
 0  6
Noida जर्जर फ्लैटों की जांच और पुनर्निर्माण की मांग तेज

कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह के नेतृत्व में शनिवार को Noida के जनता फ्लैटों की जर्जर एवं दयनीय स्थिति को लेकर Noida विधायक  पंकज सिंह  को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा

Noida सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह के नेतृत्व में शनिवार को Noida के जनता फ्लैटों की जर्जर एवं दयनीय स्थिति को लेकर नोएडा विधायक  पंकज सिंह  को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में प्रमुख मांगों के तहत सभी जनता फ्लैट्स एवं ईडब्लूएस आवासों का तत्काल तकनीकी सर्वे, दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर प्राथमिकी दर्ज, निर्माण कार्यों की सीबीआई जांच, तथा जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण हेतु विशेष टास्क फोर्स के गठन की मांग की गई है। साथ ही प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।शालिनी सिंह ने बताया कि सेक्टर 122 जनता फ्लैटों का निर्माण मूल रूप से सैक्टर-8 के कामगारों के पुनर्वास हेतु किया गया था, लेकिन वर्तमान में इनकी हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां रहने वाले हजारों लोगों की जान-माल पर खतरा बना हुआ है। कई बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर यह ज्ञापन सौंपा गया है।


इस अवसर पर सकारात्मक पहल करते हुए यह भी कहा गया कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर अब सभी पक्ष एकजुट होकर कार्य करेंगे। विधायक पंकज सिंह एवं शालिनी सिंह के संयुक्त प्रयासों से नोएडा में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

नोएडा सिटीजन फोरम ने विश्वास व्यक्त किया कि विधायक इस गंभीर विषय को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाएंगे और क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षित एवं बेहतर जीवन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Read this

Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध

शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष

भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ

Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow