भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 03 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
गौशाला में गोवंश 3 दिन से भूखे आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में जन-सामान्य की शिकायतों का त्वरित कार्यवाही कर उनकी संतुष्टि के साथ निस्तारण करें अधिकारी: श्रम आयुक्त चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Lifestyle

जोधपुर की डॉक्टर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

जोधपुर,। शहर की स्त्री रोग विशेषज्ञ, फैशन आइकन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉ. सोनल परिहार ने एक इतिहास रच दिया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:56 PM | Views: 16 | 2 मिनट पढ़ें
जोधपुर की डॉक्टर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

 डॉक्टर फैशन आइकन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉ. सोनल परिहार ने एक इतिहास रच दिया है।

जोधपुर, शहर की स्त्री रोग विशेषज्ञ, फैशन आइकन और सोशल मीडियाइन्फ्लुएंसर डॉ. सोनल परिहार ने एक इतिहास रच दिया है। उन्होंने हॉस्पिटल के ऑपरेशनथिएटर से लेकर फ्रांस में आयोजित दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल2026 के रेड कार्पेट तक का शानदार सफर तय किया है। मिसेज इंडिया और कई कान्स में भारत और खासकर राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

जोधपुर में मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ी डॉ. सोनल परिहार ने अपनी पहचान केवल एक डॉक्टरके रूप में नहीं बनाई, बल्कि फैशन, मोटिवेशन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भीमजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। मिसेज इंडिया और अंतरराष्ट्रीय ब्यूटीप्लेटफॉर्म्स पर अपनीसफलता के बाद अब वे फ्रांस में आयोजित प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत औरराजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। कान्स के रेड कार्पेट पर डॉ. सोनल परिहार की ड्रेसिंग थीमखास तौर पर राजस्थान की सांस्कृतिक झलक और ग्लोबल फैशन का मिश्रण को प्रदर्शितकरने वाली रही। कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान शुक्रवार और शनिवार के दो दिन के इवेंट
में डॉ. सोनल परिहार ने अपने अलग-अलग लुक्स के जरिए भारतीय शिल्पकला, सांस्कृतिकविरासत और स्त्री शक्ति को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया।


सोनल परिहार का एक लुक बेहद अनोखा और संदेश देने वाला था। प्राशिक पुष्पलतासुखनंदन और इनीत रांधावा द्वारा डिजाइन किए गए इस विशेष परिधान को कंप्यूटर केपार्ट्स और अनुपयोगी हो चुकी कढ़ाई मशीनों के हिस्सों से तैयार किया गया था। यह लुकपारंपरिक हस्तकला और मशीन आधारित आधुनिक फैशन के बीच के संघर्ष को जीवंत कररहा था। इसके साथ इस्तेमाल किए गए लकड़ी के कंधे के घेरे पारंपरिक भारतीय कढ़ाई फ्रेमसे प्रेरित थे, जिसने भारतीय कारीगरों की सदियों पुरानी कला को वैश्विक मंच पर एक नयासम्मान दिलाया। रेड कार्पेट पर उनका दूसरा भारी कढ़ाई वाला परिधान भारत की प्राकृतिकसुंदरता से प्रेरित था।

पारंपरिक राजस्थानी साड़ी और आभूषणों में सजी सोनल ने 400 वर्ष पुरानी दुर्लभ डंका वर्ककला को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। डिजाइनर नीतू सिंह के पुनर्जीवित मीना डंका संग्रहमें सोने की परत चढ़ी चांदी, तांबा और जर्मन सिल्वर का खूबसूरत उपयोग देखने को मिला,जिसने पारंपरिक शिल्पकला को आधुनिक विलासितापूर्ण फैशन से जोड़ते हुए रेड कार्पेट परखास पहचान दिलाई।

Read this

Noida ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या - https://aajkamudda.com/Noida-ताबड़तोड़-फायरिंग-कर-युवक-की-हत्या

Delhi-NCR में तीन दिवसीय परिवहन हड़ताल(Transport Strike )शुरू - https://aajkamudda.com/Delhi-NCR--में-तीन-दिवसीय-परिवहन-हड़तालTransport-Strike-शुरू

CM Yogi ने उद्योगों को दी नई सौगात, कई कंपनियों को आवंटन पत्र वितरित - https://aajkamudda.com/CM-Yogi-ने-उद्योगों-को-दी-नई-सौगात,-कई-कंपनियों-को-आवंटन-पत्र-वितरित

मेरठ :भीषण गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश। - https://aajkamudda.com/मेरठ-:भीषण-गर्मी-में-निर्बाध-विद्युत-आपूर्ति-सुनिश्चित-करने-के-निर्देश।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Lifestyle

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें