भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा कांग्रेस नेताओं ने अनूपशहर में दर्जनों बूथों का किया दौरा, बीएलओ से पारदर्शिता की अपील मेरठ परिक्षेत्र में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 208 गिरफ्तार भदोही: भुजनी-भंडा में मां दुर्गा की भक्ति का भव्य संगम, नौ दिवसीय महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु; गांव में उत्सव जैसा माहौल
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

सिकंद्राबाद: हल्की बारिश में खुली नगर पालिका की पोल, घरों में घुसा गंदा पानी

बुलंदशहर (सिकंद्राबाद) मानसून की शुरुआती दस्तक ने ही सिकंद्राबाद नगर पालिका के विकास और नाला सफाई के तमाम दावों की हवा निकाल दी है। महज थोड़ी सी बारिश में ही शहर की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गईं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 28 Jul 2026, 09:11 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
सिकंद्राबाद: हल्की बारिश में खुली नगर पालिका की पोल, घरों में घुसा गंदा पानी

सोनू (पवनेश कौशिक) आज का मुद्दा

बुलंदशहर (सिकंद्राबाद)
मानसून की शुरुआती दस्तक ने ही सिकंद्राबाद नगर पालिका के विकास और नाला सफाई के तमाम दावों की हवा निकाल दी है। महज थोड़ी सी बारिश में ही शहर की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गईं। समय रहते नालों की तलीझड़ सफाई न होने के कारण जल निकासी व्यवस्था ठप हो गई, जिससे नाले उफान पर आ गए और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा।शहर के कई प्रमुख रास्तों, बाजारों और निचले मोहल्लों में घुटनों तक पानी भर गया है। सबसे बुरी स्थिति रिहायशी इलाकों की है, जहां बारिश और नालों का बदबूदार पानी लोगों के ड्राइंग रूम और रसोई तक में दाखिल हो गया है।

स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान
सड़कों पर हुए भारी जलभराव से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। सुबह के समय स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को इसी गंदे और दूषित पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे हादसों का डर भी बना हुआ है।

हर साल मानसून से पहले पालिका बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन धरातल पर काम शून्य है। कुछ मिनटों की बारिश में हमारे घरों में पानी भर जाता है। सामान खराब हो रहा है और कोई सुनने वाला नहीं है।"

स्थानीय निवासी
संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा
सड़कों और गलियों में जमा गंदे पानी की वजह से क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया और त्वचा संबंधी बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। बदबू और मच्छरों के प्रकोप से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो चुका है।स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन और उच्च अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेते हुए नालों की तंग सफाई कराने और पम्प सेट लगाकर जल निकासी सुनिश्चित करने की मांग की है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें