भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 16 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित बुलंदशहर - डेढ़ साल के बेटे की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में शबरी के झूठे बेर खाकर प्रभु श्रीराम ने दिया समरसता का संदेश एनएचआरएसीएफ द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके डिटेन, गाड़ी में ले गई दिल्ली पुलिस 22 अक्टूबर से एनसीआर में गूंजेगा ‘जय भवानी, जय शिवाजी भरत मिलाप का भावुक मंचन, विधायक कुलवंत सिंह ने कहा—रामलीला मनोरंजन नहीं, जीवन जीने की सीख है जुए के अड्डे पर कोतवाली पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार, 2.16 लाख नकद बरामद जेन जी का भटकाव या प्रोपेगैंडा
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

एयर अयोध्या को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से NOC, जल्द शुरू होगी उड़ान सेवा

यूपी के छोटे शहरों और धार्मिक स्थलों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने की तैयारी

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 26 Sep 2026, 01:00 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
एयर अयोध्या को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से NOC, जल्द शुरू होगी उड़ान सेवा

नोएडा : (दिव्या राणा) मेगामैक्स एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय से ‘एयर अयोध्या’ के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल गया है। एयर अयोध्या को क्षेत्रीय संपर्क योजना UDAN के तहत संचालित किया जाएगा। NOC मिलने के बाद एयरलाइन के लिए अब अगला महत्वपूर्ण चरण शुरू हो गया है।

कंपनी अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) लेने की प्रक्रिया शुरू करेगी। AOC मिलने के बाद एयर अयोध्या की व्यावसायिक उड़ानें शुरू हो सकेंगी।

एयर अयोध्या का मुख्य फोकस उत्तर प्रदेश के छोटे शहरों, कस्बों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन केंद्रों को हवाई सेवा से जोड़ना है। कंपनी का उद्देश्य ऐसे शहरों को बड़े हवाई अड्डों और प्रमुख शहरों से जोड़ना है, जहां फिलहाल नियमित उड़ान सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं।

कंपनी शुरुआत में नए Cessna Grand Caravan EX विमान से सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। पहला विमान दिसंबर 2026 में मिलने की उम्मीद है। यात्रियों की संख्या और मांग बढ़ने के साथ 19 सीट वाले विमानों तथा आगे बड़े टर्बोप्रॉप विमानों को बेड़े में शामिल करने की योजना है।

मेगामैक्स ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि NOC मिलना एयर अयोध्या की यात्रा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कंपनी उत्तर प्रदेश के छोटे शहरों के लोगों के लिए हवाई यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम करेगी।

कंपनी के अनुसार, एयर अयोध्या का दीर्घकालिक लक्ष्य वर्ष 2036 तक 50 विमानों का बेड़ा तैयार करना है।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें