भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 26 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
22 से 28 अक्टूबर तक गाजियाबाद के सनसिटी में होगा ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ का भव्य मंचन ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो में छाया बुंदेलखंड का नया विजन, बीडा की ऐतिहासिक विकास योजना बनी निवेशकों के लिए बड़ा आकर्षण कृषक समृद्धि योजना के बताये फायदे एयर अयोध्या को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से NOC, जल्द शुरू होगी उड़ान सेवा रामघाट में पुलिस का साहस: सिपाही अंकुर ने गंगा में डूब रहे 6 श्रद्धालुओं की बचाई जान, SSP देंगे 5 हजार का इनाम राजपूत भवन स्याना में समाजसेवी सुधीर चौहान का भव्य स्वागत, भवन के लिए दिए 51 हजार नोएडा में 30 स्थानों पर लगेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन, प्राधिकरण ने किया एमओयू ‘जाणता राजा’ से जागेगा इतिहास का गौरवबोध, नोएडा में शुक्रवार को प्रबुद्ध सम्मेलन पराली प्रबंधन के लिए जागरूकता वाहन रवाना, किसानों से पराली न जलाने की अपील मरम्मत के दौरान छत का हिस्सा गिरा, ढाई वर्षीय बच्ची की मौत
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

22 से 28 अक्टूबर तक गाजियाबाद के सनसिटी में होगा ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ का भव्य मंचन

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन एवं हिंदवी स्वराज्य की प्रेरणा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘जाणता राजा’: नोएडा में प्रबुद्ध सम्मेलन एवं विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 26 Sep 2026, 04:45 PM | Views: 0 | 3 मिनट पढ़ें
22 से 28 अक्टूबर तक गाजियाबाद के सनसिटी में होगा ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ का भव्य मंचन

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

नोएडा, 25 सितम्बर 2026।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के सेवा प्रकल्पों को समर्पित ऐतिहासिक एवं भव्य महानाट्य ‘जाणता राजा’ के आयोजन के संदर्भ में शुक्रवार को नोएडा में प्रबुद्ध सम्मेलन एवं विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष, राष्ट्रबोध, स्वाभिमान, संगठन शक्ति, सुशासन एवं हिंदवी स्वराज्य की स्थापना के प्रेरक प्रसंगों को समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित ‘जाणता राजा’ का भव्य मंचन 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक सनसिटी, गाजियाबाद में प्रस्तावित है। यह महानाट्य छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन एवं उनके राष्ट्रधर्म, मातृभूमि के प्रति समर्पण तथा समाज संगठन की प्रेरक गाथा को जीवंत मंचन के माध्यम से प्रस्तुत करेगा।

भारतीय इतिहास एवं सांस्कृतिक चेतना से जोड़ने का प्रयास

प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरक परंपरा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन केवल एक ऐतिहासिक अध्याय नहीं, बल्कि साहस, स्वाभिमान, संगठन, सुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रनिष्ठा का प्रेरणास्रोत है।

‘जाणता राजा’ के माध्यम से शिवाजी महाराज के जीवन के उन प्रसंगों को मंच पर जीवंत करने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी उन्हें राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। आयोजन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को भारतीय इतिहास की गौरवशाली परंपरा से जोड़ना तथा युवाओं में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और सकारात्मक चेतना का निर्माण करना है।

कार्यक्रम दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष श्रद्धेय डॉ. आशीष गौतम ‘भैया जी’ के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। सेवा, संस्कार और राष्ट्र चेतना के माध्यम से समाज को जोड़ने की दिशा में मिशन द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की श्रृंखला में ‘जाणता राजा’ एक महत्वपूर्ण आयोजन है।

प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य अतिथियों की रहेगी सहभागिता

प्रबुद्ध सम्मेलन एवं विशेष व्याख्यानमाला में मुख्य अतिथि श्री रामलाल जी, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा विशिष्ट अतिथि श्री असीम अरुण जी, मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय चतुर्वेदी जी, राष्ट्रीय सहसंयोजक श्री राघवेंद्र सिंह जी, पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी, आयोजन समिति अध्यक्ष श्री राजेश कुमार गुप्ता जी, फोरनवा अध्यक्ष श्री योगेन्द्र शर्मा जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नितिन अग्रवाल जी, आयोजन समिति संयोजक श्री विनय चौधरी जी, दिल्ली प्रभारी श्री अभय पाल जी, ग्रेटर नोएडा प्रभारी श्री उमेश निगम जी, गाजियाबाद प्रभारी डॉ. जगदीश चौहान जी, ग्रेटर नोएडा प्रभारी डॉ. नंदलाल जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री महेश चौहान जी, श्री सत्यनारायण गोयल जी, पूर्व विधायक श्रीमती विमला बाथम जी, कार्यक्रम संचालक श्री पंकज जिन्दल जी, मातृशक्ति की संयोजिका श्रीमती प्रज्ञा पाठक जी, के.आर. वर्मा जी, सुबोध अवाना जी, प्रदीप मेहता जी, दीपक शर्मा जी सहित अनेक प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

 

‘जाणता राजा’ केवल महानाट्य नहीं, इतिहास और संस्कारों से जोड़ने का अभियान

आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि ‘जाणता राजा’ केवल एक महानाट्य नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति, राष्ट्रबोध और सामाजिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक व्यापक प्रयास है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और आदर्शों को केंद्र में रखकर तैयार किए गए इस महानाट्य के माध्यम से भारतीय इतिहास के गौरवशाली एवं प्रेरक प्रसंगों को आधुनिक पीढ़ी के सामने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने अपने जीवन में जिस प्रकार संगठन शक्ति, जनसहभागिता, रणनीतिक नेतृत्व, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, वह आज भी समाज और युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। ऐसे प्रेरक चरित्रों और इतिहास के प्रसंगों से युवाओं को परिचित कराना राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

22 से 28 अक्टूबर तक गाजियाबाद में होगा भव्य आयोजन

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्पों को समर्पित ‘जाणता राजा’ महानाट्य का मंचन 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक सनसिटी, गाजियाबाद में किया जाएगा। आयोजन को लेकर दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक संपर्क अभियान, प्रबुद्ध सम्मेलन, युवा संवाद, मातृशक्ति संपर्क एवं सामाजिक संगठनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

आयोजन समिति ने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्योग जगत, मातृशक्ति एवं प्रबुद्ध नागरिकों से इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़ने और इसे सफल बनाने का आह्वान किया है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें