भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 15 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बुलंदशहर - त्योहारों को लेकर एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर महाप्रहार, बांदा को मिलेगी हाईटेक एंटीकरप्शन थाने की सौगात शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में राष्ट्रपति भवन से आखिरी व्याख्यान तक: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का वह जीवन, जो मृत्यु के बाद भी भारत को पढ़ा रहा है बीडीएम स्कूल में गूंजा मिशन शक्ति का मंत्र, छात्राओं को सिखाया सुरक्षा का कवच अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सिंह सैनी मंदिर-मेलों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाने वाले महिला गिरोह की दो और आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में, अब तक 4 महिलाएं गिरफ्तार फिर दमघोंटू हुई हवा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छाई धुंध मिशन शक्ति से नारी सशक्तिकरण की नई मिसाल: स्याना में बेटियों ने संभाली सड़कों की कमान बुलंदशहर में 1096 ग्राम प्रहरियों का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सम्मानित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

नोएडा में 30 स्थानों पर लगेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन, प्राधिकरण ने किया एमओयू

नोएडा। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 के तहत नोएडा शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसी क्रम में नोएडा प्राधिकरण और यूपी रिन्यूएबल एंड ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (UPREV) के बीचगुरुवार को एमओयू किया गया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 24 Sep 2026, 11:40 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
नोएडा में 30 स्थानों पर लगेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन, प्राधिकरण ने किया एमओयू

नोएडा। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 के तहत नोएडा शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसी क्रम में नोएडा प्राधिकरण और यूपी रिन्यूएबल एंड ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (UPREV) के बीचगुरुवार को एमओयू किया गया है। इसके तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में 30 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे।

एमओयू के अनुसार चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना का पूरा खर्च UPREV द्वारा वहन किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से इसके लिए कोई वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी। प्रत्येक स्थान पर न्यूनतम दो चार्जर लगाए जाएंगे, जिनमें एक साथ दो कार अथवा एक दुपहिया वाहन को चार्ज करने की सुविधा होगी। चार्जिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली के बदले राजस्व साझेदारी के आधार पर नोएडा प्राधिकरण को प्रति यूनिट शुल्क प्राप्त होगा।

इन स्थानों पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

प्राधिकरण द्वारा चिन्हित 30 स्थानों में सेक्टर-101 मेट्रो पार्किंग, सेक्टर-78 वैन पार्किंग, सेक्टर-38 बॉटनिकल गार्डन पार्किंग, सेक्टर-76 मेट्रो पार्किंग, सेक्टर-51 ब्लॉक-ई पार्किंग, सेक्टर-119 अमरपाली प्लेटिनम के पास पार्किंग, सेक्टर-21ए नोएडा इंडोर स्टेडियम पार्किंग, सेक्टर-81 ब्लॉक-सी मेट्रो पार्किंग, सेक्टर-122 आईजीएल गैस स्टेशन, सेक्टर-129 साया स्टेटस मॉल और सेक्टर-132 इंफोसिस कैंपस शामिल हैं।

इसके अलावा सेक्टर-154 बादलपुर खादर, सेक्टर-145 गोझियापुर, सेक्टर-146 झट्टा, सेक्टर-150 शहीद भगत सिंह पार्किंग, सेक्टर-144 पार्किंग, एनएसईजेड मेट्रो के पास सेक्टर-ए फेज-2, नोएडा ऑथराइज्ड पार्किंग सेक्टर-18, सेक्टर-27 एसबीआई पार्किंग, सेक्टर-27 कैम्ब्रिज स्कूल के पास पार्किंग और सेक्टर-29 ब्रह्मपुत्र मार्केट में भी ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे।

वहीं नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी अंडरग्राउंड मल्टीलेवल पार्किंग, बीएचईएल कार्यालय के पास सेक्टर-18, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास महामाया फ्लाईओवर, गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सेक्टर-29, कैप्टन विजयंत थापर मार्ग सेक्टर-15, सेक्टर-2 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास, सेक्टर-94 एनटीपीसी ईओसी कार्यालय, सेक्टर-96 नोएडा प्राधिकरण के नए कार्यालय और सेक्टर-94 कमांड कंट्रोल सेंटर को भी चिन्हित किया गया है।

प्राधिकरण के अनुसार यह पहल शहर में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें