भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 05 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में रविवार को गूंजेंगे भक्ति के स्वर, भजन-कीर्तन के बाद होगा भंडारा गढ़ हाईवे मार्ग किनारे घायल अवस्था में मिला मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में छाया सिद्धार्थनगर के खेतों से निकले कालानमक चावल का जादू अम्बरपुर में विशाल कबड्डी क्लब टूर्नामेंट-2026 का आगाज, समाजसेवी शिवा विजय ने किया 51 हजार का सहयोग स्वच्छता ही सेवा 2026: दादरी में चला जनजागरूकता अभियान, C&D वेस्ट और कचरा पृथक्करण को लेकर नागरिकों को किया जागरूक आसमान में मंडराया खतरा तो हिम्मत बनी सैकड़ों यात्रियों की ढाल कांग्रेस कमेटी ने गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया माल्यार्पण नगर पंचायत जेवर :गांधी जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति नागरिकों को किया जागरूक कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृति वन में गूंजे स्मृतियों के स्वर गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में 05 से 11 अगस्त तक 'सनातन पर्व सप्ताह' घोषित करने की मांग

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज वाल्मीकि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भेजकर राज्य में प्रतिवर्ष 05 अगस्त से 11 अगस्त तक 'सनातन पर्व सप्ताह' घोषित करने का अनुरोध किया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 05 Aug 2026, 09:49 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
उत्तर प्रदेश में 05 से 11 अगस्त तक 'सनातन पर्व सप्ताह' घोषित करने की मांग

विधान केसरी हापुड़। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज वाल्मीकि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भेजकर राज्य में प्रतिवर्ष 05 अगस्त से 11 अगस्त तक 'सनातन पर्व सप्ताह' घोषित करने का अनुरोध किया है। मनोज वाल्मीकि ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि भारत की सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराएं हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख आधार हैं। उत्तर प्रदेश की पावन धरा भगवान शिव, श्रीराम और श्रीकृष्ण की तपोभूमि रही है। प्रदेश में वर्षभर अनेक पर्व मनाए जाते हैं, किंतु वर्तमान में सनातन परंपरा को समर्पित कोई समेकित सप्ताह निर्धारित नहीं है।

पत्र में 05 से 11 अगस्त की अवधि के चयन का कारण बताते हुए कहा गया है कि यह समय श्रावण मास के अंतिम सप्ताह और शिवरात्रि के आसपास की पवित्र अवधि से जुड़ा है। श्रावण मास में प्रदेश भर के शिवालयों में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। इस 'सनातन पर्व सप्ताह' के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण गतिविधियों के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, शिवालयों में सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित करने, तथा सनातन संस्कृति,भारतीय दर्शन,योग, वेद और उपनिषदों पर व्याख्यान व संगोष्ठियाँ आयोजित करने की बात कही गई है।

इसके साथ ही स्कूल-कॉलेजों में भारतीय संस्कृति पर निबंध, भाषण व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित करने, युवाओं को गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने और प्रमुख तीर्थस्थलों पर धार्मिक पर्यटन को गति देने का भी सुझाव दिया गया है। मनोज वाल्मीकि ने स्पष्ट किया कि सनातन केवल एक पर्व न होकर सह-अस्तित्व और आध्यात्मिक चेतना की व्यापक अवधारणा है। इसका उद्देश्य किसी समुदाय का विरोध न होकर केवल भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत के प्रति सम्मान बढ़ाना है। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस विषय पर त्वरित दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें