भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 16 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
भरत मिलाप का भावुक मंचन, विधायक कुलवंत सिंह ने कहा—रामलीला मनोरंजन नहीं, जीवन जीने की सीख है जुए के अड्डे पर कोतवाली पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार, 2.16 लाख नकद बरामद जेन जी का भटकाव या प्रोपेगैंडा स्ट्रोक के पीछे दो बड़े कारण, नस में क्लॉट या ब्लीडिंग स्याना में मिशन शक्ति के तहत निकाली जागरूकता रैली जिलाधिकारी ने तहसील सदर के ग्राम गिरधरपुर में धान फसल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण* नोएडा में सदस्य, शिकायत निवारण समिति, नोएडा अथॉरिटी विरेश तिवारी से मिले पवन राय और ध्रुव राय, शिक्षा व समाजसेवा सहित समसामयिक मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा बुलंदशहर - त्योहारों को लेकर एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर महाप्रहार, बांदा को मिलेगी हाईटेक एंटीकरप्शन थाने की सौगात शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

नोएडा सेक्टर-105 में 'हरियाली तीज' की धूम: सावन के लोकगीतों और थिरकते कदमों से सजी तीज की रंगीन शाम

नोएडा, सेक्टर-105 स्थित आरडब्ल्यूए परिसर में सावन के पावन अवसर पर भव्य ‘हरियाली तीज उत्सव’ का आयोजन अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 16 Aug 2026, 10:06 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
नोएडा सेक्टर-105 में 'हरियाली तीज' की धूम: सावन के लोकगीतों और थिरकते कदमों से सजी तीज की रंगीन शाम

नोएडा, सेक्टर-105 स्थित आरडब्ल्यूए परिसर में सावन के पावन अवसर पर भव्य ‘हरियाली तीज उत्सव’ का आयोजन अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। हरे व पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं, बच्चों और सैकड़ों सेक्टरवासियों की मौजूदगी से पूरा माहौल उत्सवमय और जीवंत हो उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की उच्चाधिकारी श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने शिरकत कर समारोह की शोभा बढ़ाई।

​पारंपरिक सावन के लोकगीतों, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों और झूलों के आनंद ने शाम को यादगार बना दिया। महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर श्रीमती पूजा शर्मा, अंजना भागी, रानी गौतम, गीता दुबलीस, किरण बंसल, रानी भदौरिया, मोनिशा माथुर, शर्मिष्ठा चौहान, सोनिया गर्ग, सलोनी भारद्वाज एवं पुष्पा पालीवाल सहित अनेक गणमान्य महिलाएं विशेष रूप से मौजूद उठाया।

​कार्यक्रम में आए निवासियों के लिए सावन के विशेष पकवानों की व्यवस्था की गई थी, जहां सभी ने चाट, टिक्की, गोलगप्पे और पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाया।

निवासियों को बधाई देते हुए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखना और समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।

​इस आयोजन को सफल बनाने में महासचिव राजीव दुबलिश, कोषाध्यक्ष सुरेश बंसल, संयुक्त सचिव अनिल भदौरिया तथा कार्यकारिणी सदस्य उमेश माथुर, हरीश पालीवाल व महेश चौहान का सराहनीय योगदान रहा। अंत में सभी निवासियों व अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
​

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें