भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 05 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
त्योहारों पर सुरक्षा कड़ी, ASP नगर ने रात में किया चेकिंग अभियान सिकंदराबाद में भाजपा के दोनों मंडलों की संयुक्त मासिक बैठक संपन्न, सीएम योगी के गाजियाबाद दौरे को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान जिम्स ग्रेटर नोएडा में ‘विकसित भारत युवा संवाद–Know Your Vote’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 200 युवाओं ने लिया भाग ओवरलोड वैन में बच्चों का जानलेवा सफर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने हेतु ऑटो एवं ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का किया गया चयन दादरी में खुले में निर्माण सामग्री रखने वालों पर नगर पालिका सख्त, दुकानदारों को दी चेतावनी गंगा में डूब रहे 7 श्रद्धालुओं को सिपाही ने बचाया, एसएसपी ने किया सम्मानित मोदीनगर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा 61वें जन्मदिन पर मन्नत की बालकनी में पहुंचे शाहरुख, फैंस को दिया खास तोहफा अनूपशहर में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ ने किया पैदल मार्च
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

पर्यावरण संरक्षण के लिए नेफोवा फाउंडेशन ने चलाया वृक्षारोपण अभियान,लगाए सैकड़ों पौधे

ग्रेटर नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और शहर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से नेफोवा फाउंडेशन द्वारा रविवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान के फेज-2 का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 16 Aug 2026, 10:22 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
पर्यावरण संरक्षण के लिए नेफोवा फाउंडेशन ने चलाया वृक्षारोपण अभियान,लगाए सैकड़ों पौधे

ग्रेटर नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और शहर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से नेफोवा फाउंडेशन द्वारा रविवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान के फेज-2 का आयोजन किया गया। अभियान में नेफोवा फाउंडेशन के सदस्यों, आसपास की सोसाइटी के निवासियों और छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सैकड़ों पौधे लगाए।

कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी और उत्साह ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने पौधों की देखभाल और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प भी लिया।

नेफोवा फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि एक पौधा लगाना केवल आज की जरूरत पूरी करना नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य की नींव रखना है। आज लगाया गया एक छोटा-सा पौधा आने वाले वर्षों में पेड़ बनकर न जाने कितने लोगों को छाया, ऑक्सीजन और जीवन प्रदान करेगा।

फाउंडेशन की महासचिव श्वेता भारती ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बढ़ती आबादी और निर्माण गतिविधियों के बीच हरित क्षेत्र को बढ़ाना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संस्था लगातार पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों को आगे बढ़ा रही है। आने वाले समय में भी ऐसे अभियानों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ सकें।

वृक्षारोपण अभियान के सफल आयोजन में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के वरिष्ठ प्रबंधक श्यामा प्रसाद एवं सुपरवाइजर ओ.पी. सिंह का विशेष सहयोग रहा। नेफोवा फाउंडेशन ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

नेफोवा फाउंडेशन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। संस्था भविष्य में भी नागरिकों की भागीदारी के साथ ऐसे अभियानों को जारी रखेगी।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें